मौत का मांझा! उज्जैन में चाइना डोर से युवती का कटा गला, देवास में पतंगबाजी ने ली युवक की जान

उज्जैन/देवास। चाइना डोर ने एक 17 साल की युवती की जान ले ली. इंदिरा नगर से फ्रीगंज जा रही युवती पाटीदार अस्पताल के पास जीरो पॉईंट ब्रिज पर चाइना डोर में उलझ गयी, जिसके बाद डोर से युवती का गला कट गया. राहगीरों ने उसे हॉस्पीटल पहुंचाया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका. घटना में उसकी दर्दनाक मौत हो गयी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है.

चाइना डोर से कटा गला :उज्जैन के थाना माधव नगर क्षेत्र के जीरो पॉईंट ब्रिज पर मूल रूप से महिदपुर निवासी नेहा आंजना अपनी बहन के साथ एक्टिवा से फ्रीगंज जा रही थी. ब्रिज पर नेहा के गले चाइना डोर फंस गयी, जिससे नेहा गंभीर रूप से घायल हो गयी. इस दौरान नेहा का इतना खून बह ब्रिज पर बह गया की देखने वालों की रूह कांप गयी. ऐसे में कई लोग घायल नेहा को अस्पताल ले जाने में आनाकानी करते नजर आये. बाद में देवेंद्र सिंह सेंगर नाम के शख्स ने जख्मी नेहा को अपनी कार से अस्पताल पहुंचाया. जहां उसकी मौत हो गई. नेहा उज्जैन में रहकर पढ़ाई कर रही थी और वो ज्ञान सागर गर्ल्स स्कूल में 11 वीं की छात्रा थी.

एनएसए के तहत होगी कार्रवाई
घटना को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. एडनिशनल एसपी रविंद्र वर्मा ने बताया कि सीसीटीवी के आधार पर अज्ञात आरोपी की पहचान कर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करेंगे और उसे सख्त सजा दिलवाएंगे. साथ ही एनएसए के तहत आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. एएसपी ने ये भी कहा कि चाइना डोर बेचने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जायेगी. हालांकि बीते कई दिनों से पुलिस चाइना डोर के खिलाफ अभियान चला रही है और कई दुकानों पर छापे मारकर डोर जब्त भी किए गए हैं, इसके बावजूद भी कुछ लोग की नादानी के कारण एक होनहार युवती की जान चली गयी.

Dewas latest news

पतंगबाजी ने ली युवक की जान

पतंगबाजी ने ली युवक की जान
देवास के मुखर्जी नगर शॉपिंग कॉन्प्लेक्स के पीछे निगम निगम के पुराने हॉल की छत से पतंग लुटने के दौरान चेतन बारस्कर नामक 20 वर्षीय युवक गिर कर बुरी तरह घायल हो गया. जिसे लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया. लेकिन युवक की गंभीर हालत देख डॉक्टर्स ने उन्हें बेहचर इलाज के लिए इंदौर रेफर कर दिया था, जहां शनिवार को युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद युवक के परिजनों का रो-रो कर बूरा हाल है. पड़ोसियों के अनुसार, युवक को पतंग लूटने का इतना शौक था, उसके शौक ने उसकी जान ले ली.

  • सम्बंधित खबरे

    महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

    मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

    महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!