मध्य प्रदेश में 31 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, राजनीतिक रैलियों और मेले भी प्रतिबंधित

भोपाल। तीसरी लहर के बीचमध्य प्रदेश में बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकर शिवराज सरकार ने आज कड़े फैसले अखिरकार ले लिए. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने निवास से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला, विकासखंड, वार्ड तथा ग्राम स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों के साथ चर्चा के दौरान कोरोना को लेकर नई पाबंदियों का ऐलान कर दिया.

15 जनवरी से 31 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए 15 जनवरी से 31 जनवरी तक कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12 वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे. इसमें निजी और सरकरी सभी स्कूल शामिल हैं. सीएम ने कहा कि सभी प्रकार की खेल गतिविधियां बिना दर्शकों के की जा सकेंगी. प्री-बोर्ड की परीक्षाएं 20 जनवरी से किया जाना प्रस्तावित था उन परीक्षाओं को टेक होम एग्जाम के रूप में आयोजित किया जाए.

राजनीतक रैलियों और मेलों पर प्रतिबंध

प्रदेश में सभी प्रकार के मेले चाहे वाणिज्यिक हों या धार्मिक मेलों पर प्रतिबंध रहेगा. किसी भी जुलूस और रैली की अनुमति नहीं होगी. इसके अलावा राजनीतिक और सामाजिक सभाओं पर भी प्रतिबंधित रहेगा. बड़ी रैली, बड़ी सभा, बड़े आयोजन अभी प्रतिबंधित रहेंगे.

खुले में आयोजित होनो वाले कार्यक्रमों में 250 लोगों की अमुमति

इसके अलावा हॉल के अंदर होने वाले कार्यक्रम में हॉल की क्षमता की 50% ही उपस्थिति सुनिश्चित की जाए. सभी राजनीतिक,धार्मिक, शैक्षणिक,मनोरंजन आदि कार्यक्रम अगर खुले में आयोजित किये जाते हैं तो अधिकतम संख्या ढाई सौ रहेगी.

24 घंटे में प्रदेश में 4,755 कोरोना के नए संक्रमित मरीज मिले

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों में ग्वालियर में 570 और सागर में 263 नए मरीज मिले हैं. रीवा में संभागायुक्त समेत 61 नए मरीज मिले हैं. भोपाल में 1,008 नए मरीज मिले हैं जिसमें 73 बच्चे भी शामिल हैं, जबकि इंदौर में 1291 नए मरीज मिले हैं. पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 4,755 कोरोना के नए संक्रमित मरीज मिले हैं. इसके साथ प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या 21,394 हो गई है. मध्य प्रदेश में पॉजिटिविटी रेट भी अब 6 % हो गया है.

प्रदेश के 3 मंत्री कोरोना पॉजिटिव

मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और कृषि मंत्री कमल पटेल कोरोना संक्रमित हो गए हैं. मंत्रियों ने ट्वीट कर खुद के संक्रमित होने की जानकारी दी है. इसके साथ ही पिछले दो दिनों में अपने संपर्क में आए सभी लोगों से कोरोना जांच करवाने की अपील की है.

क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अधिकारियों ने बताया कि कई लोग कोरोना टीका के बाद गलत नंबर लिखा देते हैं, जिसके चलते तकनीकी परेशानी आती है. डेटा का मिलान नहीं हो पाता. अब ऐसे लोगों के खिलाफ प्रशासन सख्त होगा. मुख्यमंत्री ने ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!