तेज रफ्तार दो बाइकों की आपस में भिड़ंत, तीन की मौत, दो की हालत गंभीर

दमोह। तेजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत इमलिया चौकी के समीप ग्राम लकलाका के पास शनिवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. घायल दो युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से एक युवक को गंभीर अवस्था में जबलपुर रेफर कर दिया गया है.

आमने सामने से हुई बाइक की भिड़ंत
शनिवार रात करीब 9:30 बजे लकलका के पास आमने-सामने दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई. इसमें रामलाल (20) निवासी अथाई, राजेंद्र (28) निवासी हिनौती और तीरथ (25) निवासी सुहेला की मौत हुई है. वहीं डेलन लोधी (32) निवासी सुहेला को जबलपुर रेफर किया है. पप्पू (30) निवासी अथाई की हालत गंभीर बनी है.

बाइक से देवरी जा रहे थे तीनों
जिला अस्पताल में पदस्थ डॉ. वेदांत तिवारी ने दोनों गंभीर घायलों का इलाज शुरू कर दिया है. हालांकि डेलन की हालत गंभीर होने पर जबलपुर रेफर किया है. मिली जानकारी के मुताबिक, एक बाइक पर तीनों सवार होकर बिजोरी से देवरी जा रहे थे. लकलका धान खरीदी केंद्र से वापस सुहेला लौट रहे थे. जिनमें बाइक सवार दो लोगों में से एक की मौत तथा एक की हालत गंभीर बनी हुई है

घटना की जानकारी लगते ही इमलिया चौकी प्रभारी आर.डी. राय व आरक्षक दीपक सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा. उन्होंने 108 एंबुलेंस की मदद से तत्काल ही घायलों को जिला अस्पताल लाया गया. जहां तीन युवकों की मौत हो जाने पर मृतकों के शव को जिला चिकित्सालय के शव ग्रह में सुरक्षित रखवा दिया गया है. जिनकी सुबह पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए जायेंगे

  • सम्बंधित खबरे

    मिशन अस्पताल में नकली डॉक्टर ने किया हृदय रोगियों के ऑपरेशन, उपचार के दौरान 7 की मौत, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बाल संरक्षण आयोग ने X पर किया पोस्ट

    दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह की चर्चित ईसाई मिशनरी द्वारा संचालित मिशन अस्पताल को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। यह खुलासा किसी पीड़ित ने नहीं बल्कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बाल संरक्षण आयोग…

    CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान, कहा- ‘समय आ गया है… रानी दुर्गावती की तरह हमारी बहनें भी हाथों में शस्त्र लेकर पूजा करें’, हाथ में शस्त्र भी चाहिए और शास्त्र भी

    दमोह । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज दमोह जिले के सिंग्रामपुर में लाड़ली बहनों के खाते में 1574 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। इस कार्यक्रम के दौरान…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!