भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के साथ सीरीज खेलना चाहती है पाक : रमीज

कराची । पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष रमीज राजा ने कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के पास भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमें के साथ एक टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए प्रस्ताव रखेंगे। इस श्रृंखला से होने वाली आय को इन सभी सदस्यों में बांटा जाएगा। रमीज ने कहा कि टूर्नामेंट की मेजबानी चारों प्रतिभागी देशों द्वारा बारी-बारी से की जाएगी। राजा ने ट्विटर पर लिखा, ‘हैलों फैंस। आईसीसी को एक चार देशों की टी20 अंतरराष्ट्रीय ‘सुपर सीरीज’ का प्रस्ताव देने जा रहा हूं। इसमें पाकिस्तान, भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम शामिल होगी। इसे हर साल खेला जाएगा और इसकी मेजबानी का अधिकार चारों देशों को बारी बारी से मिलेगा।’ रमीज ने लिखा, ‘इसके राजस्व का एक अलग तरीका होगा जिसमें लाभ को सभी सदस्यों में बराबरी से साझा किया जाएगा। मुझे लगता है कि यह सबके लिए फायदेमंद रहेगा।’ माना जा रहा है कि रमीज इस प्रस्ताव के जरिये भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मुकाबले चाहते हैं हालांकि आईसीसी के आगामी भविष्य दौरा कार्यक्रम में हालांकि  इस तरह के टूर्नामेंट के लिए अभी कोई स्थान नजर नहीं आता है। भारत ने भी लगभग एक दशक से त्रिकोणीय और चार देशों की श्रृंखला खेलना बंद कर दिया है। वहीं पाक के साथ भारत के केवल आईसीसी मुकाबलों में ही खेलता है।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!