आईपीएल में नाकाम रहे हैं ये महंगे विदेशी सितारे

मुम्बई ।  आईपीएल के अगले सत्र के लिए नीलामी अगले माह 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होनी है। इस बार आईपीएल में आठ की जगह दस टीमें होने से कई विदेशी खिलाड़ियों को नीलामी में मोटी रकम मिलने की उम्मीद है पर देखने में आया है कि इस टी20 लीग में बड़े विदेशी खिलाड़ी बुरी तरह नाकाम रहे हैं और उन्हें खरीदने वाली टीमों के लिए घाटे का सौदा साबित हुए हैं। पिछले आईपीएल मुकाबलों का इतिहास देखें तो यह साबित भी हुआ है।
ये दिग्गज रहे हैं नाकाम
क्रिस मॉरिस : दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को पिछले सत्र में राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा था। वे सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने थे पर बतौर गेंदबाज वह लीग में काफी महंगे रहे। वे 11 मैच में सिर्फ 15 विकेट ले सके। इस दौरान उनकी इकोनॉमी 9 से अधिक की रही। 23 रन देकर 4 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। मॉरिस ने 13 की औसत से 67 रन बनाए।
काइल जेमिसन : न्यूजीलैंड के युवा तेज गेंदबाज काइल जेमिसन को पिछले सीजन में आरसीबी (आरसीबी) ने 15 करोड़ रुपए में खरीदा था। उन्हें 9 मैच में खेलने का मौका मिला।वे 30 की औसत से सिर्फ 9 विकेट ले सके। इकोनॉमी 9.60 कर रही। 16 की औसत से 65 रन भी बनाए। आरसीबी की टीम प्लेऑफ में पहुंचने में सफल रही थी पर टीम खिताबी दौरे में जगह नहीं बना सकी थी।
पैट कमिंस : ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदाबज पैट कमिंस को 2020 सीजन में केकेआर (केकेआर) ने 15.5 करोड़ रुपए में खरीदा था पर वह असफल रहे थे। वह 14 मैच में 34 की औसत से सिर्फ 12 विकेट ले सके थे। उन्होंने 21 की औसत से केवल 146 रन बनाए थे।
ग्लेन मैक्सवेल : ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को 2020 में पंजाब किंग्स ने 10.75 करोड़ रुपए में खरीदा था पर वे पूरे सत्र में प्रभावित नहीं कर पाये। वह  13 मैच में 15 की औसत से सिर्फ 108 रन बन सके थे। उनका स्ट्राइक रेट 102 का रहा था, जो टी20 के हिसाब से बेहद खराब रहा था। इतना ही नहीं वे एक भी छक्का नहीं जड़ सके थे।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!