रवि शास्त्री बोले- भारत को पराजित करने वाले कीगन पीटरसन मेरे हीरो गुंडप्पा विश्वसनाथ की याद दिलाते हैं

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम को विराट कोहली के नेतृत्व में दक्षिण अफ्रीका के हाथों तीसरे टेस्ट मैच में 7 विकेट से करारी पराजय का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही टीम इंडिया का साउथ अफ्रीका में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने का सपना भी टूट गया। भारत के सपनों पर कीगन पीटरसन ने पानी फेरा, जो तीसरे मैच के प्लेयर ऑफ द मैच रहने के साथ ही प्लेयर ऑफ द सीरीज भी रहे।  तीसरे टेस्ट में उन्होने 2 अर्धशतक जमाये। पहली पारी में कीगन पीटरसन ने 72 रन बनाए थे। जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 82 रन बनाए। भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री भी कीगन पीटरसन की बल्लेबाजी के फैन हो गए हैं। उन्होंने पीटरसन की तारीफ करते हुए कहा कि साउथ अफ्रीका का यह बल्लेबाज उन्हें गुंडप्पा विश्वनाथ की याद दिलाता है।
शास्त्री ने ट्वीट किया कि कीगन पीटरसन एक दिन दुनिया का महान खिलाड़ी बनेगा। वह मेरे बचपन के हीरो गुंडप्पा विश्वनाथ की याद दिलाते हैं। विश्वनाथ अपने दौर के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में एक रहे। उन्होंने भारत के लिए 91 टेस्ट और 25 वनडे खेले।  शास्त्री ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन के संदर्भ में यह भी कहा कि ‘केपी’ (कीगन पीटरसन) अच्छा ‘इनिशियल’ है।  तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया पहली पारी के बाद 13 रन से आगे थी, मगर मेजबान ने शानदार वापसी करते हुए चार दिन में ही मैच अपने नाम करते हुए 2-1 से सीरीज भी अपने नाम कर ली। भारतीय टीम यहां 30 साल में कभी भी टेस्ट सीरीज नहीं जीत सकी है। भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ निर्णायक टेस्ट की पहली पारी में 223 जबकि दूसरी पारी में 198 रन बनाए थे। साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 210 रन का स्कोर खड़ा किया था।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!