सपा और रालोद की पहली सूची जारी, जानिए कौन कहां से आजमाएगा किस्मत

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा का सिलसिला जारी है.कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची के बाद समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन ने भी अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है. सपा और रालोद के उम्मीदवारों की सूची के मुताबिक कैराना विधानसभा सीट से सपा की टिकट पर नाहिद हसन ताल ठोकेंगे. इसके अलावा मेरठ विधानसभा सीट से रफीक अंसारी अपना भाग्य आजमाएंगे.बागपत सीट से राष्ट्रीय लोक दल के उम्मीदवार मैदान में हैं. बागपत में रालोद ने अहमद हमीद को उम्मीदवार बनाया है. इसके अलावा शामली में भी रालोद के उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाएंगे. शामली से प्रसन्न चौधरी चुनाव लड़ेंगे.

सपा और रालोद की पहली सूची जा
सपा और रालोद की पहली सूची जारी

आगरा कैंट विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने अपना उम्मीदवार उतारा है. कुंवर सिंह वकील आगरा कैंट से सपा की टिकट पर चुनाव लड़ेंगे. इसके अलावा फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय लोक दल का उम्मीदवार खड़ा हुआ है. फतेहपुर सीकरी में ब्रिजेश चाहर अपनी किस्मत आजमाएंगे.

सपा और रालोद की पहली सूची जा
सपा और रालोद की पहली सूची जारी

समाजवादी पार्टी ने साहिबाबाद और अलीगढ़ विधानसभा सीटों पर भी अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है. सपा ने अलीगढ़ में जफर आलम पर दांव लगाया है, जबकि साहिबाबाद में अखिलेश यादव ने अमरपाल शर्मा पर अपना विश्वास जताया है. बुलंदशबर और हापुड़ में राष्ट्रीय लोक दल का उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाएगा. बुलंदशहर से हाजी यूनुस, जबकि हापुड़ में गजराज सिंह रालोद उम्मीदवार होंगे.

सपा और रालोद की पहली सूची जा
सपा और रालोद की पहली सूची जारी

बता दें कि उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव 10 फरवरी से शुरू होंगे. निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव कार्यक्रम का एलान गत जनवरी को किया था. मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा था कि यूपी में 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान और 7 मार्च को सातवें चरण की वोटिंग होगी. वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी.

यूपी में 10 फरवरी को पहले चरण, 14 फरवरी को दूसरे चरण, 20 फरवरी को तीसरे चरण, 23 फरवरी को चौथे चरण, 27 फरवरी को पांचवे चरण का मतदान होगा. वहीं 3 मार्च को छठे चरण और 7 मार्च को सातवें चरण की मतदान होगा. 10 मार्च को मतगणना करायी जाएगी.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का पूरा कार्यक्रम

बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव- 2017 में भाजपा को अपने सहयोगी दलों के साथ 325 सीटों पर जीत हासिल हुई थी. भाजपा को अकेले 40 प्रतिशत के लगभग वोट के साथ 312 सीटों पर जीत हासिल हुई थी जबकि उसके सहयोगी अपना दल ( एस ) को 9 और ओम प्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा को 4 सीटों पर जीत हासिल हुई थी. 2017 में 21.82 प्रतिशत मत के साथ समाजवादी पार्टी को 47 और 22.23 प्रतिशत मत के साथ बहुजन समाज पार्टी को 19 सीटों पर जीत हासिल हुई थी.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!