अखिलेश से मिले भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर, सपा के साथ गठबंधन की अटकलें

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही राज्य में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है. भाजपा विधायकों के इस्तीफे के बीच भीम आर्मी के अध्यक्ष व दलित नेता चंद्रशेखर आजाद गुरुवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे. सपा के छोटे दलों के गठबंधन में भीम आर्मी को भी शामिल करने की बात सामने आ रही है.

वहीं, योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ भाजपा के एक दर्जन बागी विधायक भी अखिलेश यादव से मिलने समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचे. सूत्रों का कहना है कि इस मुलाकात कराने के पीछे समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन के रूप में जुड़ने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर हैं.

उत्तर प्रदेश में संकल्प भागीदारी मोर्चे में पहले भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर रावण भी जुड़े थे और ओमप्रकाश राजभर के साथ कई अन्य दल भी जुड़े थे लेकिन बाद में ओमप्रकाश राजभर और कई अन्य छोटे दल समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन की डोर में बंध गए.

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर की अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि चंद्रशेखर सपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ सकते हैं. हालांकि कोई इस बारे में खुलकर बोल नहीं रहा है. देखना दिलचस्प होगा कि अखिलेश यादव भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर को किस प्रकार से अपने गठबंधन में जोड़ते हैं और कितनी सीट देते हैं.

वहीं, राजनीतिक जानकार कहते हैं कि अगर भीम आर्मी भी समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में शामिल होती है तो समाजवादी पार्टी को इसका बड़ा फायदा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मिल सकता है. भीम आर्मी की पकड़ और पैठ दलित समाज के बीच काफी तेजी से बढ़ रही है ऐसी स्थिति में इसका फायदा समाजवादी पार्टी को स्वाभाविक रूप में हो सकता है.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!