सरकार ने कलेक्टर्स से कहा, सवा महीने में करो परिसीमन; सुप्रीम कोर्ट में OBC आरक्षण पर सुनवाई 17 को

भोपाल  राज्य सरकार ने फिर से पंचायत चुनाव कराए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने बुधवार को आदेश जारी कर सभी कलेक्टर से सवा महीने के अंदर परिसीमन कर रिपोर्ट देने को कहा है। यानी परिसीमन का काम 17 जनवरी से शुरू होकर 25 फरवरी को खत्म होगा। परिसीमन 2011 की जनगणना के अनुसार किया जाएगा।

इधर, सुप्रीम कोर्ट ने स्थानीय निकायों के चुनाव में OBC आरक्षण पर रोक लगाई हुई है, जिस पर 17 जनवरी को सुनवाई होना है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि बगैर OBC आरक्षण के पंचायत चुनाव नहीं होंगे। इसलिए अगले सप्ताह सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई के बाद पंचायत चुनावों की आगे की रूपरेखा तय हो पाएगी।

ऐसे होगा नया परिसीमन

पंचायतों के नए परिसीमन को लेकर जारी किए गए आदेश में पंचायतों और उनके वार्डों का निर्वाचन क्षेत्र का परिसीमन किया जाना है। इसके तहत परिसीमन की प्रक्रिया में ऐसी पंचायतों को शामिल किया जाना है, जिनका क्षेत्र नगरीय निकाय में शामिल होने से या कोई ग्राम पंचायत या कोई गांव किसी बांध या सिंचाई परियोजना के निर्माण में डूब गया है। साथ ही पिछले परिसीमन में कोई गांव पंचायत में शामिल होने से छूट गया हो (जो नगरीय निकाय या पंचायत के ग्रामीण क्षेत्र में से किसी में भी सम्मिलित नहीं है) या नए बने जिलों के लिए नई जिला पंचायत का गठन हुआ है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!