मप्र में कोरोना का कहर! गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे 10वीं तक के स्टूडेंट्स

भोपाल। मध्यप्रदेश में रोजाना कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. भोपाल और इंदौर में सबसे ज्यादा मरीज मिल रहे हैं. कोविड के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रदेश सरकार ने 26 जनवरी को लेकर आदेश जारी किया है कि गणतंत्र दिवस पर प्रदेश के सभी स्कूलों में होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रम में पहली से 10वीं तक के बच्चे शामिल नहीं होंगे. लोक शिक्षण आयुक्त की ओर से प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों में गणतंत्र दिवस पर व्यवस्था लागू करने का आदेश भी जारी कर दिया गया है. यह आदेश सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों पर लागू होगा.

Children will not be able to participate in the function of 26 January
26 जनवरी के समारोह में भाग नहीं ले पाएंगे बच्चे

कोरोना संक्रमण रोकने के लिए तीन स्तरीय कार्यक्रम

प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए तीन स्तर का कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसमें होम आइसोलेशन, कोविड केयर सेंटर और फिर हॉस्पिटलाइजेशन शामिल है. मध्यप्रदेश में अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या अन्य राज्यों के मुकाबले बहुत कम है. इसके लिए तीन तरह से कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है. प्रदेश में पिछले 24 घण्टे में 80 हजार टेस्ट किए गए हैं. पिछले 24 घण्टे में 3639 नए मरीजों के मिलने की पुष्टि हुई है, जबकि प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 14,413 हो गयी है.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!