MP में कोरोना संक्रमण: बढ़ सकती है पाबंदियां, सीएम क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटियों के साथ करेंगे चर्चा

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों ने सरकार की चिंता को बढ़ा दिया है. संक्रमण की रफ्तार को नियंत्रित करने के लिए सरकार कुछ कड़े फैसले ले सकती है. इसको लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 14 जनवरी को क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटियों और शैक्षिक व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद करेंगे. माना जा रहा है कि इसमें मुख्यमंत्री कुछ कड़े फैसले का ऐलान कर सकते हैं.

क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटियों को संबोधित करेंगे सीएम

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जिला विकासखंड और ग्राम स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करेंगे. बैठक में सभी मंत्री, विधायक, सांसद और अन्य जनप्रतिनिधियों को भी मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही सरकार ने वर्चुअल और सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर इस बैठक से स्वैच्छिक संगठनों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को भी जोड़ने के निर्देश दिए हैं. ताकि संक्रमण की चैन तोड़ने के प्रयास तेजी से किए जा सकें और इसमें समाज का हर वर्ग अपनी भागीदारी निभाएं. माना जा रहा है कि क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटियों की बैठक में मुख्यमंत्री प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए कुछ और सख्ती के निर्देश दे सकते हैं. स्कूलों में फैल रहे संक्रमण को देखते हुए 50 फीसदी उपस्थिति के निर्णय पर भी बदलाव का फैसला लिया जा सकता है. क्योंकि स्कूलों में बच्चे बड़ी संख्या में संक्रमित हो रहे हैं.

प्रदेश में लगातार बढ़ रहा संक्रमण का ग्राफ

प्रदेश में कोरोना संक्रमण का ग्राफ 40 गुना से ज्यादा की रफ्तार से बढ़ रहा है. प्रदेश में पिछले 12 दिनों में कोरोना के 17 हजार 160 नए मामले सामने आए हैं. 1 जनवरी को मध्यप्रदेश में कोरोना के 497 सक्रिय मरीज थे, जिनकी संख्या बढ़कर अब 17 हजार 657 एक्टिव मरीज हो गए हैं. प्रदेश में कोरोना के 4000 से ज्यादा नए प्रकरण सामने आए हैं. देखा जाए तो पिछले 7 दिन में ही कोरोना के 11951 नए संक्रमित सामने आ चुके हैं. 4 जनवरी को प्रदेश में 594 कोरोना के नए मामले सामने आए थे, अगले दिन यानी 5 जनवरी को यह संख्या 1000 के पार पहुंच गई. 5 जनवरी को प्रदेश में 1033 कोरोना के नए मामले सामने आए. 8 जनवरी को यानी 3 दिन बाद कोरोना के प्रदेश में 2040 नए मामले सामने आए. वहीं 10 जनवरी को प्रदेश में कोरोना के 3160 नए मामले सामने आए, आज प्रदेश में कोरोना के 4037 नए मामले सामने आए हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!