प्रियंका गाँधी मनाएंगी 50वां जन्मदिन, जानिए कौन होंगे साथ

सवाई माधोपुर : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा आज (बुधवार) राजस्थान के रणथंभौर में अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगी. इसके लिए वह परिवार सहित रणथंभौर पहुंच गई हैं. उनका परिवार होटल ‘शेर बाघ’ में ठहरा है. पचासवें जन्मदिन पर प्रियंका गांधी वर्चुअल मोड में दोपहर 12.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कर सकती हैं.

प्रियंका गांधी रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान फोटोग्राफी और वन्यजीवों को नजदीक से निहारने आती रहती हैं. परिवार समेत अपना क्वालिटी टाइम यहां वो बिताती रही हैं. बीते साल इससे 28 नवंबर को रणथंभौर भ्रमण पर आईं थीं. गोपनीय दौरे में उन्होंने रणथंभौर में सफारी का आनंद उठाया था.

पति संग पहुंची रणथंभौर पहुंची प्रियंका

पति संग पहुंची रणथंभौर पहुंची प्रियंका

प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को पुलिस सुरक्षा में सड़क मार्ग से रणथंभौर पहुंची. उनके साथ पति रॉबर्ट वाड्रा भी मौजूद थे. वाड्रा परिवार ने मंगलवार शाम रणथंभौर टाइगर रिजर्व का भ्रमण कर वन्यजीवों को करीब से देखा. प्रियंका ने परिवार सहित जोन 4 में वन भ्रमण कर बाघिन टी- 111 शक्ति और उसके शावकों को निहारा. साथ ही मलिक तालाब पर एक बाघ के दीदार किए. बाघ, बाघिन व शावकों को देख प्रियंका का परिवार गदगद हो गया. मेहमानों ने बाघों व वन्यजीवों की स्वच्छंद अठखेलियां को अपने कैमरों में कैद किया.

खास लोगों संग होटल में मनाएंगी जन्मदिन

विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, प्रियंका गांधी वाड्रा आज होटल ‘शेर बाघ’ में अपना जन्मदिन मनाएंगी. इस दौरान होटल संचालक जैसल सिंह का परिवार भी मौजूद रहेगा. दोनों परिवारों व खास मेहमानों की मौजूदगी में प्रियंका गांधी वाड्रा केक काटकर जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगी. इसके बाद वह दोबारा वन भ्रमण पर जा सकती हैं. प्रियंका वन्यजीव प्रेमी हैं और अकसर वो यहां आती रही हैं. बाघों की फोटोग्राफी पर आधारित उनकी कॉफी टेबल बुक भी प्रकाशित हुई है. खास बात ये कि पहली बार वो अपनी पिता और देश के प्रधानमंत्री रहे राजीव गांधी के साथ यहां आई थीं. तब से राजस्थान के इस बाघों के इस रहवास से उन्हें खासा लगाव है.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!