BJP हाईकमान का साफ निर्देश, एक हद तक ही नेताओं का मान-मनौव्वल, अनुचित मांग स्वीकार नहीं

नई दिल्ली : यूपी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले नई दिल्ली में बीजेपी नेताओं की बैठक बेहद महत्वपूर्ण रही. दिन भर चले घटनाक्रम का तापमान बैठक में दिखाई दिया लेकिन सूत्रों की मानें तो मौर्य के इस्तीफे के बावजूद पार्टी हाईकमान ने यह स्पष्ट निर्देश दिया है कि एक सीमा तक ही किसी नेता की मनमानी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

भारतीय जनता पार्टी की बैठक में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, संगठन मंत्री सुनील बंसल सहित बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी के मुख्यालय में पूरे दिन मंथन किया. सूत्रों ने बताया कि चुनाव पर बुलाई गई इस बैठक में पार्टी के नेताओं ने राज्यवार पदाधिकारियों और प्रभारियों से एक-एक करके रिपोर्ट ली. साथ ही पार्टी के कैंपेन, संगठन की स्थिति और माहौल पर क्रमवार समीक्षा की गई.

पूरे दिन चली समीक्षा बैठक में बीजेपी के आला नेताओं ने पार्टी के प्रदेश नेताओं से यह भी जानने की कोशिश की है कि भारतीय जनता पार्टी की जमीनी स्थिति और संगठन की तैयारी क्या है? सूत्रों की मानें तो कल भी यह बैठक जारी रहेगी और 13 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक, प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में संपन्न होगी. उसी दिन पार्टी के उम्मीदवारों पर भी चर्चा की जाएगी.

हालांकि प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की यह बैठक बुलाई तो गई थी समीक्षा और प्रदेश में चुनाव के माहौल, संगठन की स्थिति को जानने के लिए लेकिन इस बीच कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य सहित के तीन विधायकों के इस्तीफे ने पार्टी मुख्यालय में हलचल मचा दी. सूत्रों की मानें तो पिछले एक साल से स्वामी प्रसाद मौर्य पार्टी से असंतुष्ट थे. यही वजह रही कि गाहे-बगाहे उन्होंने कई बयान ऐसे भी दिए जो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ थे.

यही नहीं उनके इस्तीफे की वजह पार्टी यह भी है कि वह अपने बेटे के लिए भी टिकट मांग रहे हैं. जबकि स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्य पार्टी से सांसद हैं. बीजेपी की नीति और नियमों के अनुसार परिवारवाद को बढ़ावा देना पार्टी के लिए संभव नहीं है. इसी से नाराज होकर अंततः उन्होंने समाजवादी पार्टी का दामन थामना ही उचित समझा.

आनन-फानन में आई इस खबर के बाद पार्टी आलाकमान ने उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव मौर्य और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को स्वामी प्रसाद मौर्य से बातचीत के लिए अधिकृत जरूर किया लेकिन फिलहाल यह उम्मीद नजर नहीं आ रही कि स्वामी प्रसाद मौर्य पार्टी में वापस आ सकते हैं. यही नहीं पार्टी के कुछ नेताओं ने दबी जुबान से स्वामी प्रसाद मौर्य की तीखी आलोचना भी शुरू कर दी है. अंदर खाने से खबर यह भी आ रही है कि पार्टी हाईकमान ने अपने नेताओं से यह कह दिया है कि एक हद तक ही मौर्य को मनाने की कोशिश करें क्योंकि पार्टी कोई भी अनुचित मांग मानने को तैयार नहीं है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!