स्वामी प्रसाद मौर्य के पार्टी छोड़ते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर मनाई खुशी

कुशीनगर: अब तक जो भाजपा कार्यकर्ता स्वामी प्रसाद मौर्य का गुणगान करते थकते नहीं थे. वही आज स्वामी प्रसाद के भाजपा छोड़ते ही मिठाई बांटकर खुशी मना रहे हैं. जिले की पडरौना विधानसभा से विधायक और कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के पार्टी से इस्तीफा देते ही कुशीनगर भाजपा की अंतर्कलह खुलकर सामने आ गयी. जिले के भाजपा कार्यालय पर पहुंचे नेताओं ने एक दूसरे को मिठाइयां बांटी. भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब तक स्वामी प्रसाद होने से घुटन महसूस हो रही थी.

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्रा ने कहा कि ‘स्थानीय स्तर पर सदर विधायक का बड़ा विरोध था. हम लोगों को जवाब देना भी मुश्किल था लेकिन पार्टी के लिए हम सब लगे थे, उनके होने से हम घुटन महसूस कर रहे थे. स्वामी प्रसाद के न होने से पार्टी को कोई नुकसान नहीं होगा, कुशवाहा समाज भी हमारे साथ है. इस बार भाजपा जिले के सभी सीटों पर काबिज होगी.’ उन्होंने कहा कि इस बार पडरौना विधानसभा सीट पर भाजपा की प्रचंड जीत होगी.

वहीं, युवा मोर्चा के वरुण राय, पूर्व प्रदेश संयोजक ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्या के पार्टी छोड़ने से भाजपा पार्टी को कोई असर नहीं होगा. उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद के पार्टी छोड़ने से कार्यकर्ता ज्यादा ऊर्जा से पार्टी का साथ देगा. स्वामी प्रसाद आयातित थे, उनका भाजपा की नीतियों पर कभी भरोसा नही था. हर कार्यकर्ता को ऐसा एहसास रहा कि वो किसी चंगुल से आजाद हुआ है.वहीं, कुशीनगर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा किसी चेहरे पर नही बल्कि विचारधारा पर चुनाव लड़ती है. इसलिए स्वामी प्रसाद के जाने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा. हमारी पार्टी और विचारधारा से जुड़े लोग हमेशा हमारे साथ है.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!