रतलाम में नगर निगम के कचरा वाहन ने युवती को 600 मीटर तक घसीटा, मौत, गुस्साए लोगों ने किया चक्का जाम

रतलाम। शहर के विरियाखेड़ी मार्ग पर नगर निगम का कचरा वाहन युवती को करीब छह सौ मीटर दूर तक घसीट कर ले गया. इसके बाद ब्रेक लगाने पर युवती नीचे गिर गई. गम्भीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई. घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है और उन्होंने चक्का जाम कर नगर निगम के वाहनों का विरियाखेड़ी से आवागमन बंद करने और मृतका के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की. डेढ़ घंटे बाद अधिकारियों के आश्वासन पर चक्का जाम खत्म किया गया.

युवती को कचरा गाड़ी ने 600 मीटर तक घसीटा

सोमवार दोपहर करीब दो बजे इलाके के रहने वाले मेघराज भूरिया के घर के बाहर उनकी बेटियां सावित्री और सुमित्रा सड़क किनारे बैठी थीं, इसी बीच जुलवानिया ट्रेचिंग ग्राउंड में कचरा खाली करके नगर निगम की गाड़ी वापस शहर की तरफ जाने लगाी. तभी इस वाहन ने सावित्री को टक्कर मार दी. सावित्री के पैर पर चोट आई. सुमित्रा ने सावित्री को खींच कर एकतरफ किया. इसी बीच सुमित्रा की छोटी बहन 23 वर्षीय पूनम भूरिया ने वाहन के सामने आकर वाहन पकड़ कर रुकवाने का प्रयास किया. लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका और तेजी से गाड़ी को ले जाने लगा. इस दौरान पूनम ने वाहन पकड़ लिया और उस पर लटक गई. इसके बावजूद ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी और वाहन उसे घसीटता हुआ करीब छह सौ मीटर दूर जवाहर स्कूल के पास चौराहे तक ले गया. बाद में लोगों ने पीछा कर वाहन रूकवाने का प्रयास किया.

गुस्साए लोगों ने किया चक्का जाम

तभी चौराहे पर ड्राइवर ने ब्रेक लगाया और झटका लगने से पूनम नीचे गिरी तो चालक वाहन लेकर फरार हो गया. इस घटना में जख्मी पूनम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई. जिसके बाद लोगों ने चक्का जाम कर हंगामा किया. लोगों का आरोप है कि नगर निगम के वाहन चालक शराब के नशे में तेज गति से वाहन चलाते हैं, आये दिन दुर्घटना होती है. नगर निगम से कई बार मांग की गई, लेकिन वाहनों का रूट नहीं बदला गया. बाद में एसडीएम अभिषेक गौतम, सीएसपी हेमन्त चौहान, टीआइ ओपी सिंह आदि मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से चर्चा कर मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया

  • सम्बंधित खबरे

    मध्यप्रदेश को बनाएंगे मिल्क केपिटल: CM डॉ मोहन ने रतलाम को दी 246 करोड़ की सौगात, 113 करोड़ की पेयजल योजना की घोषणा

    राजगढ़। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। आज प्रदेश का हर कोना विकास कार्यों से सज-संवर रहा है। हम…

    हनीमून हत्याकांड में बड़ा खुलासा, राजा-सोनम के मेघालय में गायब हुए गहने MP में यहां से मिले

    मध्य प्रदेश के राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में एक नया खुलासा हुआ है। दरअसल, इंदौर के कपल राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी के हनीमून के दौरान मेघालय से गायब हुए…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!