जब बेटी सोनाक्षी सिन्हा को खोने से डर रहे थे शत्रुघन सिन्हा, खुद बताया पूरा किस्सा

रणवीर सिंह के क्विज शो ‘द बिग पिक्चर’ में इस हिंदी सिनेमा के ‘शॉटगन’ यानी शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा बतौर गेस्ट कंटेस्टेंट नजर आने वाले हैं. शो का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है. प्रोमो में रणवीर सिंह एक बार फिर अपने पूरे जोश में दिख रहे हैं. बता दें, यह पहली बार है, जब शत्रुघन सिन्हा और उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा टीवी पर एक साथ आ रहे हैं.

प्रोमो में देखा जा रहा है कि सोनाक्षी एंट्री के बाद सीधा पूछती हैं कि रणवीर सिंह को देखकर लोगों को क्या हो जाता है. इसके बाद शत्रुघन सिन्हा ने अपने फेमस डायलॉग ‘खामोश’ बोलकर दर्शकों को खूब गुदगुदाया.

एक्टर ने आगे बताया कि वह हिंदुस्तान से पाकिस्तान तक गए हैं, वहां लोग उनसे खामोश बोलने के लिए कहते हैं. इतने में सोनाक्षी भी बोल पड़ती हैं कि लोग उनसे भी ‘खामोश’ बोलने के लिए कहते हैं.

https://www.instagram.com/tv/CYbSkrcFwrv/?utm_source=ig_web_copy_link

इसके बाद सोनाक्षी ने बताया कि जब पापा से पूछा गया था कि आप अपनी बायोपिक में किस एक्टर को देखना चाहते हैं, तो इस पर उन्होंने रणवीर सिंह का नाम लिया. इतना सुनने के बाद रणवीर सिंह झट से शत्रुघन के चरणो में गिर जाते हैं. फिर सोनाक्षी ने रणवीर का ऑडिशन लिया और पापा शत्रुघ्न का एक हिट डायलॉग बोलने को कहा.

रणवीर सिंह बोला शत्रुघन का ये डायलॉग

जली को आग कहते है…बुझी को राख कहते है….जिस राख से बारुद बने उसे विश्वनाथ कहते है’. इसी डायलॉग को रणवीर सिंह ने अपने अंदाज में बोला और सोनाक्षी ने उन्हें ऑडिशन में पास कर दिया.

बेटी को खोने से डरे थे शत्रुघन

इसके बाद रणवीर सिंह ने शो में शत्रुघन से पूछा कि जब पहली बार उन्होंने अपनी बेटी को बड़े पर्दे पर देखा तो कैसा महसूस हुआ. इस पर शत्रुघ्न ने बताया, ‘मैं कई सालों बाद बेटी की वजह से सिनेमाघर में फिल्म देखने गया था, जब मैंने फिल्म ‘दबंग’ में अपनी बेटी को देखा तो लगा स्टार का जन्म हो गया है और स्टारडम सोनाक्षी को मुझसे दूर कर देगा, मुझे बहुत फक्र महसूस हुआ था’. यह लाइने बोलते वक्त शत्रुघ्न भावुक हो गये थे.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!