आमिर खान और नागा चैतन्य की जोड़ी ‘अंदाज़ अपना अपना’ में आमिर-सलमान की तरह होगी मशहूर

नई दिल्ली। एक तरफ़ जहां दर्शक, विशेष रूप से आमिर खान के प्रशंसक ‘लाल सिंह चड्ढा’ की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वही फिल्म से जुड़ी यह नई जानकारी निश्चित रूप से प्रत्याशा और जिज्ञासा को और भी अधिक बढ़ा देगी।

सूत्रों की माने तो फिल्म का पहला कट देखने के बाद, निर्माताओं ने आमिर खान और नागा चैतन्य की ऑन स्क्रीन जोड़ी और उनके अभिनय को इस हद तक पसंद किया है कि उन्होंने फिल्म में अभिनेताओं के बीच ओर सीन्स को शामिल करने का फैसला किया है।

एक सूत्र ने बताया, “फिल्म का पहला रश देखने के बाद, विशेष रूप से आमिर और नागा के दृश्यों को देखने के बाद, जिस तरह से वे सामने आए हैं, उससे निर्माता आश्चर्यचकित रह गए हैं। सर्वसम्मति से, फिल्म निर्माता अद्वैत चंदन और लेखक अतुल कुलकर्णी को लगता है कि आमिर और नागा की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी में से एक है और इसलिए उन्होंने म्युचुअली अभिनेताओं के अधिक दृश्यों को शामिल करने का फैसला किया जिससे फिल्म को और अधिक रोचक बनाने में फायदा होगा।”

यह वाकई में सुनने में बेहद दिलचस्प लग रहा है! अगर सेट के सूत्रों की माने तो आमिर-नागा की जोड़ी कॉमेडी क्लासिक ‘अंदाज़ अपना अपना’ से आमिर-सलमान खान जोड़ी जितनी प्रसिद्ध हो सकती है।

इस उम्मीद को और भी आगे बढ़ाते हुए, आमिर ने पिछले साल एक पगड़ी के साथ सरदार का लुक रीवील किया था, जिसे बेहद पसंद किया गया था।

‘लाल सिंह चड्ढा’ में आमिर खान और करीना कपूर खान नज़र आएंगी और इसे अद्वैत चंदन ने डायरेक्ट किया है, जिसमें प्रीतम का म्यूजिक और अमिताभ भट्टाचार्य के लिरिक्स हैं। यह फिल्म वायकॉम18 स्टूडियोज़ द्वारा प्रस्तुत की गई है।

भारत भर में 100 से अधिक स्थानों पर फिल्माई गई, यह प्रेम कहानी प्रोटागोनिस्ट्स की यात्रा के अलग-अलग टाइम पीरियड में फैली हुई है।

‘लाल सिंह चड्ढा’ आमिर खान प्रोडक्शंस, वायकॉम 18 स्टूडियोज़ और पैरामाउंट पिक्चर्स द्वारा निर्मित है और 2022 में 14 अप्रैल को बैसाखी के अवसर पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!