‘कटप्पा’ फेम एक्टर सत्यराज को हुआ कोरोना, मधुर भंडारकर समेत चपेट में आए ये स्टार्स

फिल्म जगत से एक बाद एक रोजाना कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं. फिल्म इंडस्ट्री में कोरोना की तीसरी लहर ने तेजी पकड़ ली है. शनिवार को साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली में सुपरहिट किरदार कटप्पा का रोल करने वाले दिग्गज एक्टर सत्यराज को कोरोना संक्रमित होने की खबर आई है. साथ ही हिंदी फिल्मों के मशहूर निर्देशक मधुर भंडाकर और प्रियदर्शन को भी कोरोना हो गया है. वहीं, साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस त्रिशा कृष्णन ने शनिवार को सोशल मीडिया पर बताया है कि वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं.

सत्यराज

Sathyaraj
सत्यराज

कटप्पा फेम एक्टर सत्यराज कोरोना पॉजिटिव होने पर शुक्रवार को चेन्नई के एक अस्पताल गए. फिलहाल एक्टर क्वारंटाइन हैं.

Bollywood South Indian Actress Trisha Krishnan Wallpapers | Photos HD  wallpapers by Scoopak.com
त्रिशा कृष्णन

त्रिशा कृष्णन

वहीं, साउथ एक्ट्रेस त्रिशा ने इंस्टाग्राम पर जानकारी देते हुए लिखा, ‘सभी सावधानियां और सुरक्षा उपाय करने के बावजूद, नए साल से थोड़ा पहले ही मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया, आप जिन्हें लक्षण नाम देते हैं वो मुझमें भी हैं, यह मेरे सबसे कष्टदायक सप्ताहों में से एक था, मैं अब ठीक हो रही हूं और अपने टीकाकरण की बदौलत बेहतर महसूस कर रही हूं, मैं सभी से ऐसा ही करने और मास्क लगाए रखने का अनुरोध करती हूं, अपने परीक्षणों को पास करने और जल्द ही घर वापस जाने की उम्मीद है’.

Happy Birthday: 'रंगीला' में एक्टर भी बने थे मधुर भंडारकर - happy birthday madhur  bhandarkar lesser known facts - AajTak
मधुर भंडारकर

मधुर भंडारकर

वहीं, फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी देते हुए लिखा है, ‘मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, वैक्सीनेटेड होने के बाद भी, लेकिन मुझमें कोरोना के हल्के लक्षण हैं, मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है, इन दिनों जो मेरे संपर्क में आया है, उनसे कोरोना टेस्ट कराने का अनुरोध करता हूं, कृपया सुरक्षित रहें और कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करें’.

प्रियदर्शन

फिल्म निर्माता प्रियदर्शन COVID-19 के लिए सकारात्मक परीक्षण के बाद चेन्नई  में अस्पताल में भर्ती - Shiva Music

कई चर्चित फिल्में बनाने वाले साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक प्रियदर्शन भी कोरोना का शिकार हो गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें चेन्नई के अपोलो अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया है और वहीं उनका इलाज चल रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियदर्शन को इलाज के लिए शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!