कोविड पॉजिटिव विशाल ददलानी के पिता का निधन, बोले- घर भी नहीं जा पा रहा

मुंबई : कोरोना पॉजिटिव गायक और संगीतकार विशाल ददलानी के पिता का निधन हो गया है. इस दौरान भावुक होकर उन्होंने कहा कि वह अपने सबसे कठिन समय में अपनी मां को गले भी नहीं लगा सकता. ददलानी ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर पिता की फोटो शेयर कर लिखा, ” मोती ददलानी (12 मई 1943- 8 जनवरी 2022), कल रात, मैंने मेरे सबसे अच्छे दोस्त, पृथ्वी पर सबसे अच्छे और दयालु इंसान को खो दिया, मुझे मेरी जिंदगी में उनसे अच्छा पिता, उनसे अच्छा शिक्षक या एक बेहतर व्यक्ति नहीं मिल सकता था, मुझमें जो कुछ भी अच्छा है, वह उनका एक हल्का प्रतिबिंब है’.

Vishal Dadlani father
विशाल ददलानी के पिता

विशाल ददलानी ने आगे लिखा, ‘वह पिछले 3-4 दिनों से आईसीयू में थे, क्योंकि उनकी गॉल ब्लैडर की सर्जरी हुई थी, जिसके कारण उनको आईसीयू में रखा गया था, लेकिन, मैं कल से उनसे मिलने नहीं जा सका था, क्योंकि मेरा कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया था, मैं अपनी मां को उनके सबसे कठिन समय में गले लगाने भी नहीं जा सकता हूं’.

सिंगर ने लिखा, ‘यह सच में बिलकुल भी ठीक नहीं है, शुक्र है कि मेरी बहन सब कुछ संभाल रही है, मैं नहीं जानता कि उनके बिना दुनिया में कैसे रहना है, मैं पूरी तरह से खो गया हूं’.

ददलानी को सिंगिंग रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा’ में हिमेश रेशमिया और शंकर महादेवन के साथ जज के रूप में देखा जाता है

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!