मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नवनिर्वाचित महापौर और सभापति के पदभार ग्रहण कार्यक्रमों में होंगे शामिल

भिलाई, चरौदा और रिसाली नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर और सभापति शनिवार को अपना पदभार ग्रहण करेंगे। इस मौके पर खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को दुर्ग जिले के प्रवास पर पहुंच रहे हैं। वह सुबह हेलिकॉप्टर से भिलाई निवास आएंगे। इसके बाद नगर निगम भिलाई, भिलाई-चरौदा और रिसाली में नवनिर्वाचित महापौर व सभापति के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस संबंध में मुख्यमंत्री का प्रोटोकॉल जारी हो गया है।

सीएम हाउस से जारी प्रोटोकॉल के मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से सुबह 11.30 बजे पुलिस ग्राउंड पहुंचेंगे। यहां से हेलिकॉप्टर के जरिए वे भिलाई के लिए रवाना होंगे। पोलो ग्राउंड भिलाई निवास के सामने स्थित हेलीपैड में सुबह 11.50 बजे पहुंचेंगे। यहां से सीधे रिसाली सेक्टर स्थित रिसाली निगम कार्यालय पहुंचेंगे। यहां वे मेयर शशि सिन्हा और सभापति केशव बंछोर को पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

रिसाली के बाद सीएम भूपेश बघेल दोपहर 12.45 बजे रिसाली से भिलाई निगम के लिए सड़क मार्ग से रवाना होंगे। भिलाई निगम कार्यालय में मेयर नीरज पाल और सभापति गिरवर बंटी साहू को पदभार कार्यक्रम में शामिल होंगे। भिलाई में पदभार ग्रहण कार्यक्रम की काफी भव्य तैयारी की जा रही है। इसमें कई बड़े दिग्गज कांग्रेसी नेता और हस्तियां भी पहुंचेंगी।

भिलाई निगम में पदभार ग्रहण के बाद सीएम भूपेश बघेल दोपहर 1.50 बजे भिलाई से रवाना होंगे। सड़क मार्ग से होते हुए वे 2.05 बजे भिलाई-3 चरौदा निगम कार्यालय पहुंचेंगे। यहां वे मेयर निर्मल कोसरे और सभापति कृष्णा चंद्राकर को पदभार ग्रहण कराएंगे। इस तरह दोपहर 3 बजे तक भिलाई, रिसाली और चरौदा निगम के मेयर और सभापति का सीएम भूपेश बघेल पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वह भिलाई तीन अपने निवास भी जाएंगे। यहां विश्राम के बाद सीधे रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

कई बड़े विकास कार्यों का कर सकते हैं ऐलान– ग्रहण कार्यक्रम में खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पहुंचने के पीछे बड़ा कारण है। वह तीनों निगम में विकास कार्यों को एक नई दिशा देंगे। इसके लिए वह शनिवार को कई बड़ी विकास योजना का ऐलान भी कर सकते हैं। अब किसके खाते में क्या आता है यह तो सीएम की घोषणा के बाद ही पता चलेगा।

  • सम्बंधित खबरे

    मौसम विभाग ने जताई संभावना,झमाझम बारिश से भीगेगा पूरा छत्तीसगढ़ अगले 5 दिन

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है. अगले 5 दिनों तक अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ…

    छत्तीसगढ़-पहलगाम हमले में मारे गए दिनेश का अंतिम संस्कार:बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि, पत्नी बेहोश हुईं, पाकिस्तानी झंडे पर थूक रहे लोग

    जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी है। अंतिम यात्रा में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!