छत्तीसगढ़ में कोरोना की तीसरी लहर: एक दिन में 2400 से ज्यादा मामले, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक कोरोना संक्रमित

रायपुरः छत्तीसगढ़ में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है. बुधवार को बिलासपुर में ओमीक्रोन मरीज की पुष्टि हुई. उसके बाद गुरुवार को कुल 2 हजार से ज्यादा कोरोना केसों की पहचान हुई है. रायपुर में आज सबसे ज्यादा 752 संक्रमित मरीज मिले हैं. इसके अलावा दुर्ग में 314, बिलासपुर में 326, रायगढ़ में 247 संक्रमित मरीज मिले हैं. प्रदेश में कोरोना संक्रमण इन दिनों लगातार तेजी से फैल रहा है. अधिक संख्या में लोग इसकी गिरफ्त में आ रहे हैं. छत्तीसगढ़ में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 6905 हो गई है. प्रदेश में आज 48 हजार 832 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया. जिसमें 2400 लोग संक्रमित मिले हैं. बिलासपुर में कोरोना से आज 1 मरीज की मौत हुई है. इसके साथ ही प्रदेश में पॉजिटिविटी दर 4.91 फीसदी है.

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक हुए कोरोना पॉजिटिव

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. धरमलाल कौशिक ने को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. दूसरी लहर में भी धरमलाल कौशिक पॉजिटिव हुए थे. मंगलवार को विधानसभा के कैलेंडर विमोचन में नेता प्रतिपक्ष शामिल हुए थे, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, मंत्री जयसिंह अग्रवाल, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल भी शामिल हुए थे. कौशिक ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है.

तेज रफ्तार से बढ़ रहा कोरोना

  • रायपुर में कोरोना के 752 केस सामने आए
  • बिलासपुर में 326 कोरोना केसों की पहचान
  • दुर्ग में 314 कोरोना केस मिले
  • रायगढ़ में 247 कोरोना मरीज पाए गए
  • कोरबा में 122 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है
  • जशपुर में 144 कोरोना मरीज मिले हैं
  • कांकेर में सुरक्षा बलों के कैंप पर कोरोना का अटैक हो रहा है. यहां गुरुवार को कुल 9 जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं
तारीखसंक्रमित मरीज
26 दिसंबर46
27 दिसंबर49
28 दिसंबर69
29 दिसंबर106
30 दिसंबर150
31 दिसंबर190
1 जनवरी279
2 जनवरी290
3 जनवरी698
4 जनवरी1058
5 जनवरी1615
6 जनवरी2400
  • सम्बंधित खबरे

    मौसम विभाग ने जताई संभावना,झमाझम बारिश से भीगेगा पूरा छत्तीसगढ़ अगले 5 दिन

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है. अगले 5 दिनों तक अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ…

    छत्तीसगढ़-पहलगाम हमले में मारे गए दिनेश का अंतिम संस्कार:बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि, पत्नी बेहोश हुईं, पाकिस्तानी झंडे पर थूक रहे लोग

    जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी है। अंतिम यात्रा में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!