सिद्धू का पलटवार, क्या आईबी और सेंट्रल एजेंसी जिम्मेदार नहीं?

नई दिल्ली : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि रैली में लोग नहीं थे इसलिए ये पूरी योजना बनी. उन्होंने दावा किया कि रैली में 70 हजार कुर्सियां थीं लेकिन मुश्किल से करीब 500 ही पहुंचे थे. इसलिए सुरक्षा का ड्रामा किया गया.

पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले में शुक्रवार को कांग्रेस नेता नवजोत सिंह कहा कि पीएम मोदी को जब हवाई मार्ग से जाना था. सड़क से जाने का प्लान नहीं था. तो वे कैसे गए. इतना ही नहीं सिद्धू ने पूछा कि क्या इस मामले में आईबी और सेंट्रल एजेंसी जिम्मेदार नहीं हैं.

सिद्धू ने दावा किया कि रैली में लोग नहीं थे. इसलिए यह प्लान बनाया गया. सिद्धू ने कहा, बीजेपी पंजाब को बदनाम करने की कोशिश कर रही है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सिद्धू ने कहा कि हर एक पंजाबी, कांग्रेस का कार्यकर्ता देश की रक्षा के लिए आखिरी सांस तक लड़ेगा. मैं यह मानता हूं कि यह सब करके बीजेपी बड़ी सफाई से बेइज्जती को बचाने का प्रयास कर रही है.

विरोध में हैं पंजाब के किसान

सिद्धू ने कहा कि किसान दिल्ली के बॉर्डर पर हक मांगने के लिए खड़े रहे. लेकिन सरकार ने नहीं सुनी. सिद्धू ने सवाल किया कि आपने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया लेकिन दोगुनी तो छोड़िए उनके पास जो है, वह भी छीनने का प्रयास सरकार ने किया.

आपने किसानों को आतंकी, मवाली, आंदोलनजीवी और खालिस्तानी तक कहा. मैं ये मान सकता हूं कि आपके विरोध में 60% किसान खड़ा हो सकता है. लेकिन इनमें से एक भी ऐसा आदमी नहीं था, जिनसे आपको जान का खतरा था. ऐसे में ये कहना कि आपकी की जान को खतरा था, ये पंजाब और पंजाबियत का अपमान है.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!