पंजाब : स्क्रीनिंग कमेटी ने तय किए नाम, सोनिया आज कर सकती हैं बैठक

नई दिल्ली : पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए गठित कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी ने संभावित उम्मीदवारों के नामों पर शुक्रवार को आखिरी बार विचार विमर्श किया. कल कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होनी है.

कोविड -19 मामलों में तेजी से वृद्धि को देखते हुए बैठक को वर्चुअल मोड में बदल दिया गया, जिसे पहले दिल्ली में 15 जीआरजी में होना संभावित था. इस बीच कांग्रेस के सीईसी की वर्चुअल बैठक 8 जनवरी को सुबह 11 बजे निर्धारित है, जिसकी अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी कर सकती हैं. इस बैठक के बाद कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने की उम्मीद है.

सूत्रों ने बताया कि स्क्रीनिंग कमेटी ने सभी 117 सीटों के लिए संभावित उम्मीदवारों पर चर्चा की, लेकिन लगभग 60 सीटों पर आम सहमति बन गई है. पार्टी सूत्रों ने कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस के सदस्यों ने भी लगभग 12 सीटों की मांग की है.

सूत्रों ने कहा कि कुछ सीटें ऐसी भी थीं जिन पर उम्मीदवारों को चुनने के लिए कई सुझाव दिए जा रहे थे और समिति, पैनल के सभी सदस्यों की राय का इंतजार कर रही थी.

यह भी कहा जा रहा है कि कुछ सीटों के लिए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की ओर से दो अलग-अलग राय सामने आ रही थी. हालांकि, पंजाब के लिए कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी एक परिवार के केवल एक सदस्य को पार्टी का टिकट देने के अपने रुख पर कायम है. यह भी उम्मीद है कि कुछ मौजूदा विधायकों का टिकट कट सकता है.

इस बीच, पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अभियान समिति के प्रमुख सुनील जाखड़ ऐसे महत्वपूर्ण समय में कुछ दिनों के लिए विदेश चले गए जब राज्य में कुछ ही हफ्तों में चुनाव होने वाले हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!