पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक मामला: बीजेपी नेता विरोध में रखेंगे दो घंटे का मौन

नई दिल्ली: पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक मामला तूल पकड़ता जा रहा है. इसी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के सांसद, विधायक समेत तमाम नेता शुक्रवार को राजघाट और अंबेडकर प्रतिमा के पास बैठकर दो घंटे का मौन रखेंगे.

इसके साथ-साथ बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व अपने-अपने राज्यों के राज्यपाल को पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक को लेकर और कांग्रेस के खिलाफ एक ज्ञापन सौपेंगे. इसके अलावा बीजेपी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी एक पत्र लिखेगी.

गुजरात और गोवा में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को राज्यपाल से मुलाकात की

वहीं, गुजरात और गोवा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रतिनिधिमंडलों ने बृहस्पतिवार को राज्यपालों से मुलाकात कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के दौरान हुई सुरक्षा चूक के मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की. गुजरात में सत्तारूढ़ भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी राज्य इकाई के अध्यक्ष सीआर पाटिल के नेतृत्व में राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मुलाकात की और इस संबंध में ज्ञापन सौंपा. भाजपा की एक विज्ञप्ति में कहा गया कि गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ राज्य के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी भी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा रहे.

विज्ञप्ति के मुताबिक, ज्ञापन के माध्यम से भाजपा नेताओं ने पूरे प्रकरण को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के इस्तीफे की मांग उठायी और राज्यपाल से उनकी मांग राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तक पहुंचाने का आग्रह किया. राज्यपाल से मुलाकात के बाद पाटिल ने संवाददाताओं से बात करते हुए आरोप लगाया कि साजिश के तहत प्रधानमंत्री की जान को खतरे में डाला गया। साथ ही इस घटना को लेकर कांग्रेस और उसके शीर्ष नेतृत्व की आलोचना की.

वहीं, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत समेत भाजपा की प्रदेश इकाई के नेताओं ने बृहस्पतिवार को राज्यपाल पी एस श्रीधरन पिल्लै से मुलाकात की और प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक को लेकर पंजाब सरकार की बर्खास्तगी की मांग उठायी. प्रतिनिधिमंडल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सदानंद शेत समेत अन्य नेता नेता शामिल रहे. प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद राज्यपाल ने संवाददाताओं से कहा कि वह उच्च प्राधिकारियों तक मांग को पहुंचाएंगे.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!