गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 700 तो निफ्टी में 200 से अधिक अंकों की गिरावट

देश और दुनिया में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच गुरुवार को शेयर बाजार में खुलते के साथ ही गिरावट दर्ज की गई. गुरुवार सुबह बाजार खुलने के साथ ही गिरावट शुरू हो गई जो पहले आधे घंटे में 700 अंक से ज्यादा गिर गया. बुधवार को सेंसेक्स (Sensex) एक बार फिर 60 हजार अंकों के पार पहुंच गया था. बुधवार को सेंसेक्स 60,223.15 पर बंद हुआ था. गुरुवार सुबह गिरावट के साथ ही सेंसेक्स 59,500 के आस-पास पहुंच गया.

निफ्टी (Nifty) में भी गुरुवार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई. दिन की शुरुआत में ही निफ्टी 200 अंक से ज्यादा गिर गया. सेंसेक्स की ही तरह निफ्टी भी बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे. निफ्टी 17,925 पर बंद हुआ था. जो गुरुवार सुबह बाजार खुलने के पहले घंटे में ही 200 से ज्यादा अंक गिरकर 17,700 के आस-पास (nifty falls in early trade) पहुंच गया. जानकार मानते हैं कि कोरोना संक्रमण और इसके नए वेरिएंट ओमीक्रोन के दुनियाभर में बढ़ते मामलों का असर बाजार पर भी पड़ेगा. भारत में भी गुरुवार सुबह 90 हजार से ज्यादा कोरोना के नए मामले सामने आए हैं. जबकि ओमीक्रोन के मामले देश में 2630 तक पहुंच गए हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!