एपल के औसत कर्मचारी से 1,450 गुना अधिक है सीईओ टिम कुक की कमाई

आईफोन बनाने वाली कंपनी एपल 3 लाख करोड़ डॉलर नेटवर्थ वाली दुनिया की एकमात्र कंपनी बनी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कंपनी को इस मुकाम पर पहुंचाने वाले सीईओ टिम कुक की सालाना सैलरी एपल के एक आम कर्मचारी की तुलना में 1,450 गुना अधिक है। एपल द्वारा दाखिल किए गए एक दस्तावेज के मुताबिक, बीते 10 सालों से एपल का नेतृत्व कर रहे टिम कुक को 2021 में मेहनताने के रूप में 9.87 करोड़ डॉलर यानी लगभग 734 करोड़ रुपए मिले।

अमेरिकी टेक मैग्जीन द वर्ज के मुताबिक कुक की बेसिक सैलरी जहां लगभग 22 करोड़ रुपए थी, वहीं टारगेट पूरा करने पर बोनस के रूप में उन्हें 89 करोड़ रुपए मिले और कंपनी के शेयरों से उनकी कमाई 611 करोड़ रुपए से अधिक रही। वहीं एपल के एक औसत कर्मचारी की सालाना कमाई 68,254 डॉलर यानी लगभग 50 लाख रुपए है।
टिम कुक का पैकेज एक साल पहले यानी 2020 में 14.8 मिलियन डॉलर रहा था। आपको बता दें कि कुक ने अगस्त 2011 में कंपनी के संस्थापक स्टीव जॉब्स के निधन के महीनों पहले पद छोड़ने के बाद कार्यभार संभाला था। तब से Apple का स्टॉक 1,000% से अधिक बढ़ गया है। हाल ही में कंपनी ने 3 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैपिटल को टच किया था। ये किसी भी कंपनी का सबसे अधिक मार्केट कैपिटल है।
सबसे सफल CEO बने- टिम कुक ने पिछले साल अगस्त में बतौर एपल CEO अपना 10 साल का सफर पूरा किया और वे दुनिया के सबसे कामयाब CEO घोषित किए गए।टिम कुक ने 24 अगस्त 2011 को एपल की कमान संभाली थी। तब कंपनी का रेवेन्यू 65 अरब डॉलर, यानी करीब 4.7 लाख करोड़ रुपए था, जो अब 3 ट्रिलियन डॉलर, यानी 3 लाख करोड़ डॉलर (करीब 224 लाख करोड़ रुपए) के पार पहुंच गया।

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!