इंदौर पुलिस ने दी अभिनेता विक्की कौशल को क्लीन चिट, जानें क्या था पूरा मामला

इंदौर। अभिनेता विक्की कौशल को फिल्म में दोपहिया वाहन के पंजीयन संख्या के कथित “अवैध उपयोग” की शिकायत के मामले में राहत मिलती दिख रही है. इंदौर पुलिस ने उन्हें क्लीन चिट दे दी है. दरअसल, इंदौर के एक व्यक्ति ने स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि अभिनेता विक्की कौशल और अभिनेत्री सारा अली खान की एक आगामी फिल्म की शूटिंग के दौरान उसके दोपहिया वाहन के पंजीयन संख्या का अवैध उपयोग किया गया

इंदौर पुलिस का क्या कहना है ?

बाणगंगा थाने के एसएचओ राजेंद्र सोनी ने बताया कि – “हमने मामले की जांच की और पाया कि वाहन 4872 नहीं था (जैसा कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था). नंबर 1872 था, लेकिन एक बोल्ट के कारण नंबर 1 नंबर 4 जैसा लग रहा था. उनके पास उस नंबर प्लेट की अनुमति थी. हमें इसमें कोई अनियमितता नहीं मिली”

शिकायतकर्ता का आरोप
शिकायतकर्ता जय सिंह यादव का आरोप थी कि उनका स्कूटर राज्य के परिवहन विभाग में जिस नम्बर से पंजीकृत है, उसी नम्बर की प्लेट लगी मोटरसाइकिल का इस्तेमाल कौशल और खान की आगामी फिल्म का एक दृश्य फिल्माने में किया गया. फोटो फ्रेमिंग के व्यवसाय से जुड़े यादव के मुताबिक इंदौर में हाल ही में फिल्माए गए इस दृश्य की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो चुकी हैं जिसमें कौशल अपनी सह कलाकार खान को मोटरसाइकिल पर बैठाकर शहर की सड़कों पर घुमाते नजर आ रहे हैं.

शिकायतकर्ता ने कहा‘‘मेरे स्कूटर के पंजीयन नम्बर का इस दृश्य में दिखी मोटरसाइकिल पर इस्तेमाल करने से पहले, संबंधित फिल्म के लोगों ने मुझसे कोई अनुमति नहीं ली थी. मुझे डर है कि संबंधित मोटरसाइकिल से कोई दुर्घटना या अवैध काम होता है, तो इसकी कानूनी जिम्मेदारी मुझ पर आ सकती है.’’

कानून के जानकारों का क्या कहना है
कानून के जानकारों के मुताबिक अगर कोई व्यक्ति किसी दूसरे वाहन के पंजीयन नम्बर को अपनी गाड़ी की नम्बर प्लेट पर छल की नीयत से प्रदर्शित करता है, तो उसके खिलाफ मोटरयान अधिनियम के साथ ही भारतीय दंड विधान की धारा 420 (धोखाधड़ी), धारा 482 (मिथ्या संपत्ति चिन्ह का उपयोग) और अन्य सम्बद्ध प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा सकती है.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!