मिशन यूपी पर अरविंद केजरीवाल, लखनऊ में रैली को करेंगे संबोधित

नई दिल्ली/लखनऊ: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज लखनऊ में ‘रोजगार गारंटी महारैली’ को संबोधित करेंगे. स्मृति उपवन, आशियाना के मैदान पर होने जा रही ‘रोजगार गारंटी महारैली’ को केजरीवाल सुबह 11 बजे संबोधित करेंगे.

रैली की तैयारी से उत्साहित प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने दावा किया कि 2 जनवरी को स्मृति उपवन आशियाना के मैदान में होने जा रहा आयोजन ऐतिहासिक होगा. यह महंगाई, बेरोजगारी, बिजली, पानी, शिक्षा, महिलाओं के मुद्दे और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों को यूपी की राजनीति के केंद्र में लाकर यहां व्यवस्था में बदलाव की पृष्ठभूमि तैयार करेगा.

11 बजे संबोधित करेंगे केजरीवाल

11 बजे संबोधित करेंगे केजरीवाल

पार्टी के प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश की जनता लखनऊ के मंच से परिवर्तन के अग्रदूत केजरीवाल का संबोधन सुनने की प्रतीक्षा कर रहे हैं. केजरीवाल उस दिन उत्तर प्रदेश के बेरोजगारों के लिए बड़ी घोषणा करेंगे. बेटियों के साथ हो रहे अपराध, बदहाल कानून व्यवस्था, चंदा चोरी, महंगाई, भ्रष्टाचार से आजिज यूपी की जनता योगी सरकार से ऊब चुकी है.

जनता व्यवस्था बदलने के लिए आम आदमी पार्टी की ओर उम्मीद से देख रही है. लोगों में परिवर्तन की उम्मीद को व्यवस्था बदलने की हुंकार से जमीन पर उतारने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का 2 जनवरी को लखनऊ में आगमन हो रहा है. जहां कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए भव्य आयोजन कराने की तैयारी जल्द ही पूरी कर ली जाएगी.

प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा- रोजगार गारंटी महारैली ऐतिहासिक होगी. रैली को लेकर लोगों में और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है. संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का यूपी में स्वागत करने के लिए कार्यकर्ता बेकरार हैं. जनता उन्हें बड़े मन से सुनती है और बहुत प्यार करती है. इसे देखते हुए अनुमान है कि रैली में अप्रत्याशित भीड़ उमड़ेगी. इस लिहाज से पार्टी की ओर से पूरी तैयारी की जा रही है. रोजगार गारंटी महारैली की तैयारी के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को क्षेत्र विशेष का रैली प्रभारी नियुक्त किया गया है.

रोजगार की देंगे गारंटी

आम आदमी पार्टी की तरफ से अभी तक फ्री बिजली का वादा किया गया है. इसके तहत हर घर में 300 यूनिट तक फ्री बिजली दी जाएगी. पार्टी सूत्रों की मानें तो इस महारैली के दौरान अरविंद केजरीवाल प्रदेश के युवाओं को रोजगार की गारंटी का वादा देंगे. जिस तरह फ्री बिजली का गारंटी कार्ड भरवाया गया था. उसी तरह से अब प्रदेश में रोजगार गारंटी का भी कार्ड बनवाया जाएगा. बता दें, यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर अरविंद केजरीवाल की अब तक की यह सबसे बड़ी रैली होगी.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!