यूपी में समाजवादी पार्टी एमएलसी पम्मी जैन के परिसरों पर आईटी की छापेमारी

नई दिल्ली| आयकर विभाग ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के कन्नौज में समाजवादी पार्टी के एमएलसी पुष्पराज जैन (पम्मी जैन) और एक अन्य व्यवसायी बाबू मियां के 50 परिसरों पर छापेमारी की। बाबू मियां परफ्यूम का भी कारोबार करते हैं और कन्नौज में रहते हैं।

मुंबई इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की एक टीम छापेमारी कर रही है।

पम्मी जैन और बाबू मियां के नाम पीयूष जैन के परिसरों पर छापेमारी के दौरान सामने आए, जिन्हें कन्नौज से जीएसटी खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) ने गिरफ्तार किया था।

आयकर विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “हमें सूचना मिली थी कि वे कर चोरी में शामिल हैं। अधिक जानकारी हासिल करने के बाद हमने उनके परिसरों की तलाशी ली।”

समाजवादी पार्टी प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी कन्नौज में हैं।

आईटी के छापे की खबर फैलते ही समाजवादी पार्टी के कई कार्यकर्ता पम्मी जैन के घर के बाहर जमा हो गए।

सूत्रों ने कहा है कि उन्होंने तलाशी अभियान के दौरान कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए हैं।

विभाग के अधिकारी बाबू मियां और पम्मी जैन के स्टाफ से भी पूछताछ कर रहे हैं। टैक्स चोरी के सिलसिले में उनका बयान दर्ज किया जा रहा है। आइटी अधिकारी अन्य वित्तीय खुफिया एजेंसियों के साथ भी जानकारी साझा करेंगे।

छापेमारी उत्तर प्रदेश के व्यवसायी पीयूष जैन पर कर छापे के कुछ दिनों बाद हुई है, जिसमें नकदी और सोने के ढेर का खुलासा हुआ है।

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!