इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व जज ने की ‘गौरीफंटा’ थाने की तारीफ, जानिए क्यों ?

लखीमपुर खीरी : जिले के गौरीफंटा थाने का इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व न्यायधीश इम्तियाज मुर्तजा ने निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने गौरीफंटा थाने की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि गौरीफंटा थाना के मॉडल को यूपी के अन्य थानों में भी लागू किए जाने की जरूरत है.

पूर्व न्यायधीश इम्तियाज मुर्तजा ने बताया कि गौरीफंटा थाने में किसी भी प्रकार की शिकायत पेंडिंग नहीं है, थाना क्षेत्र में होने वाले सभी अपराधों का अनावरण हो रहा है. थाने में फरियादियों की सुनवाई के लिए हेल्प डेस्क की व्यवस्था व उसके काम करने के तरीके, फरियादियों से अच्छा व्यवहार करने, फरियादियों की समस्या सुनकर उसका निस्तारण करने एवं अभिलेखों का व्यवस्थित रख-रखाव, सीसीटीवी से लैस थाना परिसर, पेड़-पौधे लगाकर सफाई की उचित व्यवस्था आदि को देखकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व न्यायधीश इम्तियाज मुर्तजा ने तारीफ की.

पूर्व न्यायधीश ने थाने के विजिटिंग रजिस्टर में लिखा कि आज मुझे इस थाने में आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. उन्होंने लिखा कि इस थाने में आकर मुझे प्रतीत हुआ कि मैं किसी बड़े सरकारी दफ्तर में आया हूं. थाने का वातावरण बहुत ही साफ और अच्छा है. थाने में तैनात सभी पुलिसकर्मिंयो का व्यवहार बहुत अच्छा है. इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व न्यायधीश इम्तियाज मुर्तजा विजिटिंग रजिस्टर में लिखा कि मेरे विचार से इस थाने की तरह पूरे प्रदेश के थाने होने चाहिए.

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!