गुना पहुंचे सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा नेताओं की हत्या पर कहा- मामलों की जांच होनी चाहिए

गुना. गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या कराने वाली पार्टी है। उसे सरकार की ख़रीद फरोख़्त और जनता की बनाई सरकारों को गिराने में भी विशेषज्ञता हासिल हो गई है। भाजपा के तीन नेताओं की हत्या पर उन्होंने कहा सरकार इन्हें गंभीरता से लेकर जांच कराए।

मंगलवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा- जिस दिन से मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आयी है, पहले दिन से वो विधायकों की ख़रीद फरोख़्त की कोशिश में जुटी गई है। एक हफ़्ते में भाजपा के तीन नेताओं की हत्या पर सिंधिया बोले कि सभी मामलों की बारीकी से जांच होना चाहिए। सरकार इन मामलों को गंभीरता से ले और जो भी इसमें शामिल है उसे कड़ी सज़ा दी जाए। 

सिंधिया ने पूर्व शिवराज सिंह से सोमवार को रात हुई मुलाकात पर कहा कि ये राजनीतिक नही, सौजन्य भेंट थी, इसका राजनीतिक अर्थ ना निकाला जाए।

सांसद सिंधिया अपने निर्वाचन क्षेत्र गुना के तीन दिन के दौरे पर पहुंचे हैं। वो यहां सब स्टेशन का लोकार्पण और सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास करेंगे। आदिवासी सम्मेलन में भी शामिल होंगे। ज़िले की प्रभारी मंत्री इमरती देवी और श्रम मंत्री महेंद्र सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। 

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!