कानून व्यवस्था को लेकर किया प्रदेश सरकार का पुतला दहन


रतलाम: कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर किया प्रदेश सरकार का पुतला दहन
मध्यप्रदेश में भाजपा नेताओं की हत्या और हमलों के विरोध में कानून व्यवस्था को मुद्दा बनाते हुए भाजपा ने प्रदेशव्यापी विरोध किया है। रतलाम में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने छत्रीपुल आम्बेडकर सर्कल के पास प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। सोमवार दोपहर करीब दो बजे भाजपा नेताओं ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था बिगड़ने का आरोप लगाते हुए अंबेडकर सर्कल के पास नारेबाजी करते हुए प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। पुतला दहन को देखते हुए यहां बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात था। जब आग भभकने लगी तो कुछ पुलिसकर्मियों ने जलते हुए पुतले को खींचकर बुझाने की कोशिश की। आग भभकी तो पास खड़ी फायरब्रिगेड के कर्मचारियों ने पुलिस के आदेश पर पानी डालना शुरु किया। लेकिन भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कर्मचारियों से पाईप छीनने की भी कोशिश की। पुतला दहन के पूर्व भाजपा नेताओं ने कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर उपस्थित जनों को संबोधित भी किया। ब्यूरो रिपोर्ट न्यूज़ 29 इंडिया

सम्बंधित खबरे

‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!