पंजाब में पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं से हमारे पक्ष में सकारात्मक माहौल होगा: भाजपा

नई दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मानना है कि विपक्षी दलों के नेताओं के पार्टी में आने से पंजाब विधानसभा चुनावों में इसका सकारात्मक असर होगा और इससे राज्य में पार्टी की सीटों में उसी तरह इजाफा होगा जिस प्रकार पश्चिम बंगाल में उसकी सीटें तीन से बढ़कर 77 हो गई हैं।

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने इस बात को भी स्वीकार किया है कि इन नेताओं के आने से पार्टी की जीत सुनिश्चित नहीं है लेकिन इससे राज्य के लोगों के बीच एक सकारात्मक माहौल बनाने में मदद मिलती है। जब इतनी सारी पार्टियों के नेता किसी एक खास पार्टी में शामिल हो जाते हैं तो आम मतदाताओं के मन में यह बात आ जाती है कि जनता की भावनाएं उस पार्टी के साथ हैं। इससे ना केवल अधिक सीटें जीतने में मदद मिलती हैं बल्कि पार्टी का वोट प्रतिशत भी बढ़ जाता है।

एक अन्य भाजपा नेता ने कहा है कि हर कोई इस बात को जानता है कि जो भी नेता हाल ही में पार्टी में शामिल हुए हैं या आने वाले दिनों में पार्टी में शामिल होंगे, ना तो सभी को टिकट दिया जाएगा और ना ही वे चुनाव जीत सकें गे। उन्होंने इस वर्ष हुए पश्चिम बंगाल चुनावों की तुलना करते हुए कहा कि वहां चुनावों से पहले तृणमूल के काफी नेता भाजपा में शामिल हुए थे लेकिन उनमें से कुछ ने ही चुनाव लड़ा था मगर वे जीत नहीं पाए लेकिन इससे पार्टी के पक्ष में सकारात्मक माहौल बनाने में मदद तो मिली थी जिसकी वजह से हमारी सीटें तीन से बढ़कर 77 हो गई हैं।

उन्होंने कहा कि इसी तरह पंजाब में जो भी नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं वे इसे संबल प्रदान करेंगे और इस समय राज्य में हमारी पार्टी के मात्र तीन विधायक हैं तथा पार्टी की उपस्थिति शहरी क्षेत्रों तक ही है। लेकिन जब अन्य पार्टियों के नेता हमारे साथ जुड़ेंगे तो हमारी मौजूदगी राज्य में महसूस की जा सकेगी। शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन समाप्त हो जाने के बाद हमने अपने संगठनात्मक ढांचे में बदलाव किया है और नए नेताओं के पार्टी में आने से हमारी पार्टी तथा संगठन को मजबूती मिलेगी।

गौरतलब है कि बुधवार को अकाली दल के तीन और कांग्रेस का एक नेता भाजपा में शामिल हुआ था और गुरूवार को पूर्व क्रिकेटर दिनेश मोंगिया तथा दो कांग्रेस विधायक बलविंदर सिंह लाड्डी और फतेह जंग सिंह बाजवा तथा 13 अन्य नेता केसरिया पार्टी में शामिल हुए।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!