यूपी के मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह का विवादित बयान, बोले- जेएनयू में चलता है ‘सेक्स’ स्कैंडल

अलीगढ़ः जिले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली में भाग लेने पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने फिर एक विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि दिल्ली के जेएनयू में सेक्स स्कैंडल चलता है. राहुल गांधी समेत कई कांग्रेस नेता वहां जाते हैं

राज्य मंत्री ठाकुर रघुराज प्रताप सिंह ने एएमयू में आरक्षण के सवाल पर कहा कि, ये सब कांग्रेस कर गई है. कांग्रेस इसको अल्पसंख्यक यूनिवर्सिटी बनाना चाहती थी. नेहरू ने जेएनयू बनाई थी. वहां पर सेक्स स्कैंडल चलते हैं. बड़े-बड़े लोग वहां जाते हैं. राहुल गांधी जाते हैं, पादुकोण भी वहां जातीं हैं. देश विरोधी लोग वहां पर सेक्स स्कैंडल चलाते हैं.

अलीगढ़ में गुरुवार को भाजपा की जन विश्वास रैली आयोजित की गई थी. इसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाग लिया था. इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा समेत कई मंत्री व पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.

इस दौरान राज्य मंत्री रघुराज सिंह ने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षण के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि इसे कांग्रेस घोषित कर गई है. कोर्ट में केस चल रहा है, विचाराधीन है. इसलिए आदेश जारी होगा. अपील में गए हुए हैं. सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है वक्त आएगा ठीक होगा, सब अच्छा होगा.

ये हिंदुस्तान यूनिवर्सिटी रहेगी, अलीगढ़ की रहेगी व हरीगढ़ की रहेगी. जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी दिल्ली में जिन्होंने वहां पर जो कुछ किया है आज तक सारे कम्युनिस्ट वाले देश विरोधी वाले वहां सेक्स स्कैंडल चलाते हैं खुल्लम-खुल्ला, जिसमें बड़े-बड़े लोग जाते हैं, आपके राहुल जाते हैं व पादुकोण भी गई थीं.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!