कोरोना की नैचुरल वैक्सीन बनेगा ओमिक्रॉन

दक्षिण अफ्रीकी वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर एक नई स्टडी की है। इस स्टडी से पता चला है कि जो लोग ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित होकर उबर चुके हैं वह डेल्टा वैरिएंट और उसके बाद से संक्रमणों को दूर करने में सक्षम हो सकते हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि ओमिक्रॉन के मामले में कुछ दिनों तक बढ़ोतरी संभव है लेकिन लंबे वक्त की बात करें तो ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित होने पर हॉस्पिटल में भर्ती होने की नौबत नहीं आने की अधिक संभावना रहेगी और मौत भी बहुत कम होंगे। यह भी बताया गया है कि ओमिक्रॉन वैरिएंट अन्य पिछले वैरिएंट की तुलना में बहुत कम नुकसान पहुंचाएगा।

दक्षिण अफ्रीका के डरबन में अफ्रीका हेल्थ रिसर्च इंस्टीट्यूट के एक वायरोलॉजिस्ट एलेक्स सिगल ने बताया है कि ओमिक्रॉन वैरिएंट डेल्टा वैरिएंट को हटा रहा है। हो सकता है कि डेल्टा वैरिएंट को हटाना वाकई अच्छी बात हो। हमारी स्टडी से पता चला है कि हम ओमिक्रॉन वैरिएंट के साथ अधिक आसानी से रह सकते हैं। ये वैरिएंट हमें अन्य पिछले वैरिएंट की तुलना में बहुत कम नुकसान पहुंचाएगा।

लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन एंड ट्रॉपिकल मेडिसिन के एक महामारी विज्ञानी कार्ल पियर्सन ने कहा है कि हालांकि ये रिपोर्ट शुरुआती हैं लेकिन यह सच है कि ओमिक्रॉन आता है तो तेजी से फैलता है और डेल्टा वैरिएंट का सफाया होने लगता है। येल स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के एक महामारी वैज्ञानिक नाथन ग्रुबॉघ ने कहा है कि हम कनेक्टिकट में एक ही पैटर्न देख रहे हैं। हम देख रहे हैं कि ओमिक्रॉन तेजी से बढ़ रहा है और डेल्टा के मामले कम होते जा रहे हैं।

ओमिक्रॉन वैरिएंट में हाई लेवल के एंटीबॉडी?
वैज्ञानिकों ने अबकी ओमिक्रॉन वैरिएंट से उबर गए लोगों पर अपनी स्टडी की और पाया कि इन लोगों में हाई लेवल के एंटीबॉडी थे। ये एंटीबॉडी डेल्टा जैसे खतरनाक वैरिएंट के खिलाफ भी बेहद प्रभावी साबित हुए। ऐसे में कोरोना वायरस का ओमिक्रॉन वैरिएंट इस घातक महामारी के खत्म होने का कारण बन सकता है। हालांकि वैज्ञानिकों का कहना है यह देखना बाकी है कि बिना टीकाकरण वाले लोगों पर क्या असर होता है अगर वह ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित होते हैं। भले ही ओमिक्रॉन वैरिएंट डेल्टा का सफाया कर दे लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह कई पीढ़ियों तक सुप्रीम बना रहेगा।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!