सलमान खुर्शीद ने सीएम योगी पर कसा तंज, बोले- धर्म की परिभाषा अपनी मर्जी से देना हमें स्वीकार नहीं

फर्रुखाबाद: आगामी विधानसभा चुनाव 2022 की सरगर्मियां तेज हो गई हैं. सभी पार्टियों के नेताओं का जिले में आवागमन शुरू हो गया है. इसी क्रम में अपने गृह जनपद पहुंचे पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद विपक्षी पार्टियों पर जमकर बरसे. सलमान खुर्शीद ने सीएम योगी के मालेगांव प्रकरण पर कांग्रेस को माफी मांगने के बयान पर भी पलटवार किया.

गुरुवार को पूर्व विदेश मंत्री ने आवास विकास स्थित एक पार्टी कार्यकर्ता के यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी को बड़ी जिम्मेदारी दी है. जिसको वह बखूबी निभा रही हैं. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के इस प्रयोग से आगामी चुनाव में कुछ नया हो जाए यह बड़ी बात नहीं है. उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ कार्यक्रम को युवा महिलाएं काफी पसंद कर रही हैं, जिससे आगामी चुनाव में बड़ा चमत्कार हो सकता है.

सलमान खुर्शीद ने बीते दिनों सीएम योगी के मालेगांव प्रकरण पर कांग्रेस को माफी मांगने के बयान पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि वह क्या बरी हो गए हैं, वह तो माफी मांगते रहते हैं. वह कभी कहते हैं कि राजनीति का दुरुपयोग किया है. उन्होंने कहा कि कोई धर्म का चोला पहन ले और कहे कि अब उनको कोई उसको छू नहीं सकता, यह हम नहीं मानते. यदि कोई धर्म की परिभाषा अपनी मर्जी से देता है तो यह हमें स्वीकार नहीं है. हमने तो यह भी देख लिया कि महात्मा गांधी के धर्म की परिभाषा पर भी लोग सवाल उठा रहे हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!