IPS अफसरों को प्रमोशन देने के लिए DPC बैठक आज; ADG के पद खाली नहीं

भोपाल  मध्य प्रदेश कैडर के IPS अफसरों को प्रमोशन देने के लिए डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी (DPC) की बैठक आज आज को मंत्रालय में होने जा रही है। इसमें 11 अफसरों को प्रमोशन देने का निर्णय होगा। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) के पद खाली नहीं होने के कारण भोपाल पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर सहित चार अफसरों के प्रमोशन पर संशय है।

गृह विभाग के सूत्रों ने बताया कि मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में 11 आईपीएस अफसरों को प्रमोशन देने पर विचार किया जाएगा। चूंकि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के 38 पद हैं। एक भी पद खाली नहीं हैं। ऐसे में आईजी रैंक के चार अफसरों भोपाल पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर, गृह सचिव डी श्रीनिवास वर्मा, IG जबलपुर उमेश जोगा और प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ IG BSF सोलोमन यश के मिंज को 1 जनवरी 2022 को प्रमोशन मिलने की उम्मीद कम है।

इसकी वजह यह भी बताई जा रही है कि आईएएस अफसरों को भी पद खाली नहीं होने के कारण प्रमोशन फिलहाल नहीं देने का निर्णय लिया गया था। बैठक में तय किया गया कि जब पद खाली होंगे, तब प्रमोशन आदेश जारी किए जाएंगे। अब आईपीएस अफसरों की डीपीसी में भी इसी तरह का निर्णय होने के कयास लगाए जाए रहे हैं। यानी एडीजी रैंक के पद मार्च 2022 के बाद खाली होंगे, तब देउस्कर सहित चार अफसरों को प्रमोशन दिया जाएगा।

गृह विभाग के मुताबिक DPC में 1997 बैच के अलावा 2004 बैच IG, 2008 बैच DIG और 2009 बैच के अफसरों को सिलेक्शन ग्रेड पर प्रमोशन देने पर विचार किया जाएगा। 2004 बैच के DIG CID गौरव राजपूत, प्रतिनियुक्ति पर BSF में पदस्थ संजय कुमार, एडिशनल पुलिस कमिश्नर इरशाद वली और भोपाल ग्रामीण DIG संजय तिवारी 1 जनवरी 2022 को IG के पद पर प्रमोट हो जाएंगे। 2008 बैच के IPS मुरैना एसपी ललित शाक्यवार और प्रतिनियुक्ति पर CBI में पदस्थ जयदेवन और शियास को DIG बनाए जाने पर विचार होगा।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!