कालीचरण की गिरफ्तारी पर एमपी-छत्तीसगढ़ सरकार आमने-सामने, नरोत्तम मिश्रा के विरोध पर बघेल ने कसा तंज

भोपाल। महात्मा गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर विवादों में घिरे कालीचरण महाराज की गिरफ्तारी पर मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कड़ी आपत्ति जताई है. गृह मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस ने संघीय मर्यादाओं का उल्लंघन किया है, छत्तीसगढ़ पुलिस को गिरफ्तारी के पहले प्रदेश पुलिस को सूचना देनी चाहिए थी या छत्तीसगढ़ पुलिस उन्हें नोटिस देकर भी बुला सकती थी. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दो टूक कहा है कि किसी भी प्रोटोकॉल का उल्लंघन नहीं हुआ है. कालीचरण के परिजन और वकील को गिरफ्तारी की सूचना दे दी गई है. 24 घंटे के अंदर कोर्ट में पेश किया जाएगा.

गृह मंत्री ने डीजीपी को दिए निर्देश

गृह मंत्री ने कालीचरण महाराज की गिरफ्तारी पर आपत्ति जताते हुए प्रदेश के डीजीपी को निर्देश दिए हैं कि जिस तरह से मध्यप्रदेश में आकर गिरफ्तारी की गई है, उसको लेकर छत्तीसगढ़ पुलिस के सामने अपनी आपत्ति दर्ज कराएं. इस तरह की गिरफ्तारी बेहद आपत्तिजनक है, हमें गिरफ्तारी के तरीके पर आपत्ति है. यह इंटर स्टेट प्रोटोकॉल का उल्लंघन है. कांग्रेस की छत्तीसगढ़ सरकार को ये नहीं करना चाहिए था. उन्होंने मध्यप्रदेश के डीजीपी को तत्काल छत्तीसगढ़ के डीजीपी से बात कर गिरफ्तारी पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए कहा है. वहीं छत्तीसगढ़ ने साफ कर दिया है कि किसी भी तरह के प्रोटोकॉल का उल्लंघन नहीं हुआ है.

कालीचरण महाराज खजुराहो से गिरफ्तार

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले फरार आरोपी कालीचरण महाराज को रायपुर पुलिस ने खजुराहो से सुबह चार बजे गिरफ्तार किया है. कालीचरण खजुराहो के एक होटल में ठहरा था, जहां से पुलिस ने उसे दबोच लिया है. अब भोपाल कोर्ट में पेशी के बाद देर शाम तक पुलिस अपने साथ रायपुर ले जाएगी. रायपुर के टिकरापारा थाने में महात्मा गांधी के खिलाफ अभ्रद टिप्पणी वाले कालीचरण के खिलाफ मामला दर्ज है.

धर्म संसद में कालीचरण ने किया था बापू का अपमान

26 दिसंबर को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित धर्म संसद में महाराष्ट्र से आए संत कालीचरण ने मंच से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर विवादित टिप्पणी करते हुए साल 1947 में हुए भारत के बंटवारे के लिए बापू को जिम्मेदार ठहराया था, साथ ही उनकी हत्यारे नाथूराम गोडसे का महिमामंडन भी किया था. जिसके खिलाफ रायपुर के पूर्व मेयर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    छतरपुर में फर्जी कंपनियों का डायरेक्टर गिरफ्तार:दो कार समेत 80 लाख की संपत्ति जब्त, म्युचुअल फंड के नाम पर की धोखाधड़ी

    छतरपुर के नौगांव में पुलिस ने फर्जी कंपनियों के डायरेक्टर पंकज यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने भविष्य निधि और म्युचुअल बेनिफिट निधि की फर्जी कंपनियों का डायरेक्टर बनकर…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!