विधायक सचिन बिरला को मिला अभय दान! विधानसभा अध्यक्ष ने खारिज की कांग्रेस की याचिका

भोपाल। खंडवा लोकसभा उपचुनाव के दौरान कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए विधायक सचिन बिरला को अभय दान मिल गया है. विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने कांग्रेस की याचिका को खारिज कर दिया है. कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर दल बदल कानून के तहत बड़वाह से कांग्रेस विधायक सचिन बिरला की सदस्यता समाप्त करने की मांग की थी. विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक डॉक्टर गोविंद सिंह द्वारा पेश किए गए दस्तावेजों को अपर्याप्त मानते हुए उनकी याचिका को खारिज कर दिया है.

बीजेपी में शामिल होने के बाद सचिन कांग्रेस से निष्कासित

विधानसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक डॉ. गोविंद सिंह ने विधायक सचिन बिरला की सदस्यता खत्म करने की मांग की थी, विधानसभा अध्यक्ष ने सबूतों और दस्तावेजों के अभाव के चलते कांग्रेस की याचिका को खारिज कर दिया है. कांग्रेस ने दल बदल कानून का हवाला दिया था. खंडवा लोकसभा चुनाव के दौरान बड़वाह से विधायक सचिन बिरला मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे. कांग्रेस ने बिरला के इस फैसले के बाद उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था.

Sachin Birla to remain MLA

विधायक सचिन बिरला

विधानसभा अध्यक्ष ने सचिन बिरला को दिया अभय दान!

गोविंद सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में बीजेपी में शामिल होने के प्रमाण और उनके ट्विटर अकाउंट से कांग्रेस हटाने का प्रमाण भी अपने पत्र के साथ विधानसभा अध्यक्ष को दिया था. गोविंद सिंह ने 9 नवंबर और 24 नवंबर को सचिन बिरला की सदस्यता समाप्ति को लेकर आवेदन विधानसभा अध्यक्ष को दिया था. विधानसभा से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने डॉक्टर गोविंद सिंह की आपत्ति को खारिज करते हुए तर्क दिया है कि डॉक्टर गोविंद सिंह की याचिका में पर्याप्त दस्तावेज नहीं हैं और शपथ पत्र में गलतियां भी हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!