छत्तीसगढ़ में कोरोना की तीसरी लहर का खतरा, एक दिन में मिले 69 संक्रमित मरीज

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना की तीसरी लहर का खतरा मंडरा रहा है. मंगलवार को प्रदेश में 69 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है. इतनी भारी संख्या में लोगों के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर प्रदेश में ओमीक्रोन का खतरा बढ़ गया है. मंगलवार को कुल 22 हजार 699 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया. जिसमें 69 मरीज कोरोना संक्रमित मिले हैं. प्रदेश में दो लोगों की मौत कोरोना से हुई है. अगर पॉजिटिविटी दर की बात करें तो यह 0.30 फीसदी है. प्रदेश में महीनों के बाद इतने संक्रमित मरीज मिले हैं. छत्तीसगढ़ के 4 जिले बेमेतरा, सरगुजा, बलरामपुर और नारायणपुर में एक भी संक्रमित मरीज मंगलवार को नहीं मिले हैं.

छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ, लगातार बढ़ रहे हैं केस

  • 25 दिसंबर शनिवार, 37 कोरोना मरीजों की पहचान
  • 26 दिसंबर रविवार, 46 नए कोरोना मरीज मिले
  • 27 दिसंबर सोमवार, 49 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान
  • 28 दिसंबर मंगलवार, कोरोना मरीजों का आंकड़ा 69 तक पहुंचा

छत्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सीनेशन की रफ्तार

छत्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज है. यहां अब तक कुल 1 करोड़ 18 लाख से ज्यादा लोगों का टीकाकरण किया गया है. यह आंकड़ा कोरोना के दोनों डोज ले चुके लोगों का है.जबकि प्रदेश में 1 करोड़ 87 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगाया जा चुका है.

कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के लगातार बढ़ते खतरे के बीच केंद्र सरकार ने 15 से 18 साल के बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगाने का फैसला लिया है. इसी को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ में टीनएजर्स को कोरोना का टीका लगाया जाएगा. जनवरी के पहले हफ्ते से बच्चों को वैक्सीन लगने शुरू हो जाएंगे. छत्तीसगढ़ में इन किशोरों को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए तैयारियों की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग ने केंद्र सरकार को भेजी है.

  • सम्बंधित खबरे

    मौसम विभाग ने जताई संभावना,झमाझम बारिश से भीगेगा पूरा छत्तीसगढ़ अगले 5 दिन

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है. अगले 5 दिनों तक अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ…

    छत्तीसगढ़-पहलगाम हमले में मारे गए दिनेश का अंतिम संस्कार:बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि, पत्नी बेहोश हुईं, पाकिस्तानी झंडे पर थूक रहे लोग

    जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी है। अंतिम यात्रा में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!