महिलाओं के बाद अब युवाओं की बारी, कांग्रेस करेगी यूथ मेनिफेस्टो जारी !

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को मजबूती देने में प्रियंका गांधी लगातार पसीना बहा रही हैं. प्रियंका गांधी ने पहले आधी आबादी को टारगेट किया और महिलाओं के लिए अलग से घोषणा-पत्र जारी किया. जिस तरह उत्तर प्रदेश में युवाओं के सामने रोजगार की समस्या है, उसे लेकर प्रियंका गांधी का अगला घोषणा-पत्र युवाओं पर ही पूरी तरह केंद्रित होगा. पार्टी की तरफ से युवाओं के रोजगार के लिहाज से यह घोषणा-पत्र तैयार किया जा रहा है. अगले महीने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी युवाओं पर आधारित घोषणा-पत्र जारी कर सकती हैं.

कांग्रेस पार्टी की तरफ से जो यूथ मेनिफेस्टो तैयार किया जा रहा है, उसमें यूथ कांग्रेस ने बड़ी जिम्मेदारी निभायी है. दरअसल, यूथ कांग्रेस की तरफ से प्रदेश भर में नौकरी संवाद आयोजित किया गया था. इस दौरान यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी युवा बेरोजगारों के बीच गए. उनसे फॉर्म भरवाया. युवा बेरोजगारों का रिकॉर्ड मेंटेन किया और अब यूथ कांग्रेस की ही संस्तुति पर यूथ मेनिफेस्टो तैयार किया जा रहा है. बेरोजगार युवाओं को तरजीह दी जा रही है. पार्टी के नेता बताते हैं कि यूथ कांग्रेस की तरफ से नौकरी संवाद के माध्यम से जो रिकॉर्ड तैयार किया गया है, कांग्रेस की सरकार बनने पर इन्हीं बेरोजगार युवाओं को नौकरी में वरीयता प्रदान की जाएगी.

उत्तर प्रदेश में साढ़े तीन करोड़ के करीब युवा बेरोजगार हैं और इन्हीं बेरोजगार युवाओं के सहारे कांग्रेस पार्टी प्रदेश में तकरीबन साढ़े आठ करोड़ से ज्यादा युवाओं के बीच अपनी पहुंच बनाना चाहती है. पार्टी को उम्मीद है कि जब यूथ पर केंद्रित मेनिफेस्टो जारी होगा तो बेरोजगार युवा कांग्रेस पार्टी की तरफ रुख करेंगे और उन्हीं के सहारे अन्य युवा भी कांग्रेस पार्टी का समर्थन करेंगे.

इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने पहली बार उत्तर प्रदेश की राजनीति में महिलाओं पर केंद्रित शक्ति विधान महिला घोषणा पत्र जारी किया था. इसमें कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को नौकरियों में 40 फीसदी आरक्षण देने का भी वादा किया गया है. अब इसी तरह युवाओं को भी लुभाने के लिए पार्टी युवा घोषणा पत्र जारी करने की दिशा में प्रयासरत है.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!