उमा भारती ने खोला राज़! आखिर बीजेपी को दलितों और ओबीसी से क्यों है इतना लगाव

भोपाल। मध्यप्रदेश में ओबीसी आरक्षण को लेकर सियासी घमासान चल रहा है. इसी ओबीसी आरक्षण की आग में पंचायत चुनाव भी झुलस गए लेकिन इस आरक्षण की सियासी जंग में उमा भारती फिर से कूद गई हैं. उन्होंने आज बताया कि ओबीसी और दलितों पर बीजेपी इतनी मेहरबान क्यों लग रही है.

उमा भारती ने खोला राज़, क्यों है ओबीसी से इतना लगाव

उमा भारती ने अपने ट्वीट में खुलासा किया बीजेपी ओबीसी आरक्षण को लेकर इतनी मुखर क्यों है. हर मुद्दे पर वो ओबीसी आरक्षण की बात क्यों कर रही है. इसके पीछे की वजह ट्वीट के जरिए मुख्यमंत्री उमा भारती ने बताई है.

70 फीसदी जनसंख्या को कैसे करें नाराज़

उमा भारती ने बताया भाजपा की दो अहम चिंतन बैठकें महाराष्ट्र और राजस्थान में हुई थीं.जिसमें वे भी शामिल हुईं थीं. चिंतन का यह निचोड़ निकला कि भाजपा राष्ट्रवादी पार्टी है. लेकिन पिछड़े और दलित भाजपा को बहुत कम वोट देते हैं. जबकि देश में इनकी जनसंख्या करीब 70% से ज्यादा है. इन्हीं दो बैठकों में यह फैसला लिया गया कि देश को मजबूत बनाने के लिए भाजपा को मजबूत बनाना जरूरी है . उमा भारती ने आगे लिखा, कि हिंदू, हिंदुस्तान और भाजपा को मजबूत करने के लिए सभी वर्गों को साथ लेने की जिम्मेवारी हम सब नेताओं को सौंपी गईं थी.

ओबीसी आरक्षण पर शिवराज से भी की थी बात

उमा भारती ने अपनी सफाई इसलिए दी है क्योंकि उनका कहना है कि लोग उन्हें साध्वी और हिंदूवादी नेत्री मानते हैं. वे अब पूछ रहे हैं कि आखिर वे ओबीसी आरक्षण की बात क्यों करती हैं. ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर उमा भारती पहले भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को कह चुकी हैं, कि पंचायत चुनाव बिना ओबीसी आरक्षण के ना कराए जाएं. अगर बिना ओबीसी आरक्षण के होंगे तो इससे 70% जनता का अहित होगा.

सामने आई बीजेपी के ‘मन की बात’

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उमा भारती ने कहा था कि मध्य प्रदेश के पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण पर लगी न्यायिक रोक चिंता का विषय है. उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज से बात की और कहा था कि बिना ओबीसी आरक्षण के चुनाव ना हों. इसका रास्ता मध्य प्रदेश सरकार को निकालना चाहिए .अब जब सरकार ने पंचायत चुनाव का अध्यादेश अध्यादेश वापस ले लिया है, तो उमा भारती ने ट्वीट कर बीजेपी की दिल की बात सार्वजनिक कर दी है.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!