कृषि मंत्री तोमर बोले: निरस्त कृषि कानूनों को वापस लाने की योजना नहीं

नई दिल्ली: कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि सरकार की हाल में निरस्त किए गए कृषि कानूनों को वापस लाने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने किसानों से इस मुद्दे पर कांग्रेस की तरफ से पैदा किए जा रहे ‘भ्रम’ से सावधान रहने की गुजारिश की।
तोमर ने अपने बयान में कहा कि तीनों कृषि कानून किसानों के कल्याण के लिए लाए गए थे, लेकिन किसानों के विरोध के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें वापस लेने का फैसला किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नागपुर में दिए गए उनके बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया।
उन्होंने कहा कि मैंने कहा था कि हमने कृषि कानूनों पर एक क दम पीछे लिया है। लेकिन सरकार हमेशा किसानों के हितों के लिए आगे बढ़कर काम करेगी। सरकार की निरस्त कृषि कानूनों को फिर से लाने की कोई योजना नहीं है। कांग्रेस अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए भ्रम फैलाने के नकारात्मक काम में लगी हुई है।
तोमर ने कहा कि 2006 में स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट को कांग्रेस सरकार ने लागू नहीं किया। प्रधानमंत्री मोदी ने 19 नवंबर को राष्ट्र के नाम संबोधन में राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं पर किसानों के एक साल लंबे चले आंदोलन को खत्म करने के लिए तीन विवादित कृषि कानूनों को निरस्त करने की घोषणा की थी।
इससे पहले कांग्रेस ने कहा कि केंद्र विधानसभा चुनावों के बाद तीन कृषि कानूनों को पिछले दरवाजे के माध्यम से वापस लाने के लिए एक साजिश कर रहा है। ऐसे में लोगों से सरकार को हराकर सबक सिखाना चाहिए।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!