एक दिन में ओमिक्रॉन के 31 मामले

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के हालात एक बार फिर से गंभीर होते जा रहे हैं. आर्थिक नगरी मुंबई में हर दिन से ज्यादा कोविड के मामले दर्ज किए जा रहे हैं. रविवार को मुंबई में कोरोना वायरस के 922 मामले रिपोर्ट किए गए हैं. राज्य में ओमिक्रॉन के मामले में भी तेजी आई है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोविड के नए वेरिएंट के 31 के सामने आए हैं. वहीं पिछले एक दिन में कोरोना से मुंबई में 2 दो लोगों की मौत हो गई है.महाराष्ट्र में कोरोना और ओमिक्रॉन जिस रफ्तार से अपने पैर पसार रहा है वह पूरे देश के लिए चिंताजनक है. अगर एक दिन पहले के आंकड़ों पर नजर डालें तो शनिवार को मुंबई में कोरोना के 757 मामले सामने आए थे जबकि वहीं शनिवार को 24 घंटे में पूरे राज्य में ओमिक्रॉन के 20 मामले सामने आए थे. माया नगरी में जिस तरह से कोरोना वायर फिर से फैल रहा है उससे यह कयासबाजी भी शुरू हो गई है कि नए साल से पहले आर्थिक नगरी में कोविड की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है.
मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के मामलों में 21 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है जो कि बेहद चिंताजनक है. ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में ही हैं. नई रिपोर्ट के अब अब राज्य में ओमिक्रॉन संक्रमितों की 141 पहुंच गई है. रविवार को कोरोना मामलों ने पिछले सात महीनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया. इससे पहले राज्य में 4 जून को सबसे अधिक 973 केस मिले थे.मुंबई में कोविड 19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने एक बार फिर से पाबंदियों को लागू कर दिया है. सरकार की तरफ से प्रतिबंधों को लेकर नई गाइडलाइन जारी की गई है. रात के समय में होटल-रेस्तरां, बार-क्लब जैसे सार्वजनिक संस्थानों में सख्ती पहले से ज्यादा बढ़ा दी गई है. अब राज्य में जिम और सिनेमाघर 50 फीसदी क्षमता के साथ खोलने के निर्देश दिए गए हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!