कोविड को लेकर परेशान है पूरी दुनिया, जबकि भारतीयों को है इस बात की टेंशन

नई दिल्ली: ओमिक्रॉन वेरिएंट के बढ़ते संक्रमण के कारण कोरोना महामारी एक बार फिर से वैश्विक चिंता का कारण बन गई है. मार्केट रिसर्च कंपनी इपसॉस (Ipsos Survey) ने अपने मंथली सर्वे में कहा है कि कोविड-19 फिर से ग्लोबल कनसर्न का मुद्दा बन गया है. 28 देशों में हुए इस सर्वे को ‘व्हाट वॉरिस द वर्ल्ड’ (What Worries the World) नाम दिया गया है. यह सर्वे 19 नवंबर से 3 दिसंबर के बीच हुआ. इस सर्वे में शामिल लोगों ने गरीबी और सामाजिक असामनता जैसे मुद्दों पर भी चिंता जताई है. जबकि भारत के लोगों ने बेरोजगारी और जॉब सिक्योरिटी को लेकर अपनी चिंताएं जाहिर की.
इपसॉस के सर्वे में बताया गया कि इस साल जनवरी से कोरोना महामारी को लेकर जारी चिंताओं में कमी आने लगी थी लेकिन लेकिन ओमिक्रॉन वेरिएंट के संक्रमण की वजह से कोविड-19 फिर दुनिया के तमाम देशों के लिए चिंता कारण बन गया है. इस सर्वे में गरीबी और सामाजिक असामनता जैसे मुद्दों पर भी लोगों ने अपनी राय दी.
इपसॉस ने इस सर्वे में 18 मुद्दों को शामिल किया. इनमें बेरोजगारी, आर्थिक और राजनीतिक भ्रष्टाचार, अपराध और हिंसा, स्वास्थ्य सुविधाएं, महंगाई, टैक्स, जलवायु परिवर्तन, शिक्षा, पलायन पर नियंत्रण, नैतकिता में गिरावट, पर्यावरण से जुड़ी चुनौतियां, उग्रवाद और आतंकवाद जैसे अहम मुद्दे शामिल थे. सर्वे में शामिल 32 फीसदी लोगों ने कोविड-19 को अपनी चिंता का प्रमुख कारण बताया जबकि 31 फीसदी लोगों ने गरीबी और सामाजिक असामनता को लेकर अपनी राय जाहिर की. वहीं 65 फीसदी लोगों का कहना है कि उनके देश में हालात खराब हो गए हैं.

भारत में बेरोजगारी, जॉब सिक्योरिटी चिंता का बड़ा कारण
इस सर्वे में भारत में 41 फीसदी नागरिकों के लिए बेरोजगारी और जॉब सिक्योरिटी चिंता की सबसे अहम वजह है. जबकि भारत के शहरी क्षेत्रों में आर्थिक और राजनीतिक भ्रष्टाचार को परेशानी का बड़ा कारण माना गया है. हालांकि इस सर्वे में शामिल 70 फीसदी भारतीयों का मानना है कि उनका देश सही दिशा में जा रहा है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!