अपनी ही सरकार पर हमलावर हुए सिद्धू

बटाला: अपनी ही पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने रविवार को लोगों से पूछा कि क्या उन्हें हाल में घोषित सस्ती दरों पर केबल टीवी कनेक्शन और रेत मिल रही है. उन्होंने गुरदासपुर के बटाला में एक जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों से पूछा, ‘‘क्या उन्हें 100 रुपये प्रति माह पर केबल टीवी कनेक्शन मिल रहा है. कई घोषणाएं हो सकती हैं. क्या आपको रेत मुफ्त मिल रही है, इसकी (रेत) कीमत 3,700-4,400 रुपये (ट्रॉली) है.’
सिद्धू ने साथ ही अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया पर निशाना साधा और कहा कि जब तक उन्हें (मजीठिया) गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक वह आराम से नहीं बैठेंगे. गौरतलब है कि मजीठिया के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. पिछले महीने, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने घोषणा की थी कि केबल टीवी कनेक्शन के लिए शुल्क 100 रुपये प्रति माह तय किया गया है. उन्होंने यह भी घोषणा की कि रेत 5.50 रुपये (सत्यापन) प्रति क्यूबिक फुट पर बेची जाएगी.
शासन के अपने ‘पंजाब मॉडल’ की वकालत करते हुए सिद्धू ने कहा कि अगर इसे पार्टी नेतृत्व से मंजूरी मिल जाती है, तो रेत की एक ट्रॉली सिर्फ 1,000 रुपये में उपलब्ध होगी. उन्होंने कहा कि इस बार या तो वह रहेंगे या फिर बालू एवं शराब माफिया. कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘इसीलिए मैं आपको बता रहा हूं कि केवल बात से काम नहीं चलेगा. मैं एक नीति और बजटीय आवंटन के साथ आऊंगा. यह ‘जुगाड़’ के साथ काम नहीं करेगा.’’ उन्होंने कहा कि मजीठिया के खिलाफ सिर्फ प्राथमिकी दर्ज करना काफी नहीं है. अकाली दल के वरिष्ठ नेता पर तंज कसते हुए सिद्धू ने उन्हें सामने आकर कानून का सामना करने की चुनौती दी. सिद्धू ने कहा, ‘‘बिक्रम मजीठिया आप कहां हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप में हिम्मत है, तो घर पर रहें. क्या आप डरे हुए हैं?’’

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!