करोड़ों की ठगी करने वाला पूरा परिवार व ज्योतिषाचार्य पुलिस की गिरफ्त में

इंदौर :लसूड़िया थाने के अंतर्गत ड्रीम सिटी में पिछले 2 महीने से मनोज शर्मा व उसका परिवार निवास कर रहा था ।जिसकी जानकारी पुलिस थाने पर भी नहीं दी गई थी ।मनोज शर्मा नामक व्यक्ति उसकी पत्नी वर्षा शर्मा, उसकी बेटी साक्षी शर्मा ,मिलकर लोगों को करोड़ों रुपए का चूना लगाते थे। यह सभी लोग ज्योतिष की आड़ में लोगों को हिप्नोटाइज करते थे, तथा उनसे करोड़ों रुपए की ठगी करते थे। इनके ऊपर ग्वालियर के पड़ाव थाना ,झांसी रोड थाना सहित कई थानों में धोखाधड़ी के मामले तर्ज हैं ।आरोपियों पर ग्वालियर पुलिस ने हजारों का इनाम घोषित किया। मनोज शर्मा ज्योतिषाचार्य की आड़ में लोगों को उनकी कुंडली के अनुसार निवेश करने के लिए बोलता था। कुंडली के अनुसार लोगों को बहुत अधिक लाभ का बताकर उनके धन को चंदन व केशर के धंधे में लगवा कर उनसे धन अर्जित करता था। कई लोगों को ठगने के बाद यह पूरा परिवार इंदौर आकर पिछले 2 महीने से ड्रीम सिटी में रह रहा था ।जिसकी जानकारी मकान मालिक ने थाने में भी दर्ज नहीं कराई। इस पूरे परिवार ने संजय शर्मा , आनंद सिंह, अभिमन्यु सिंह चौहान से 10लाख, विवेक तोमर से 20लाख रुपए की ठगी की। यह लोग इतने शातिर प्रवृत्ति के थे कि लोगों को भनक तक नहीं लगने देते थे। लोगों को उनकी कुंडली के आधार पर उनके लाभ और हानि के बारे में बता कर उनसे अधिक से अधिक इन्वेस्ट करवाते थे। इनके ऊपर ग्वालियर के लोकायुक्त ऑफिस में भी केस दर्ज है। पिछले 8 वर्षों से यह लोग ग्वालियर से फरार थे।
लसूड़िया थाने के थानेदार संतोष दूधी के पास प्राप्त मुखबिरी के आधार पर लसूड़िया पुलिस के उप निरीक्षक अजय गुर्जर, सहायक उपनिरीक्षक जयंत कुशवाहा ,राज कुमार चौबे ,धर्मेंद्र बघेल ने इन लोगों को गिरफ्तार किया।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!