बिहार: ठीक नहीं है लालू यादव की तबीयत, सिर्फ 37 प्रतिशत काम कर रही किडनी, जानिए डॉक्टर ने क्या कहा?

चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव की जेल में तबीयत ठीक नहीं है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी किडनियां पूरी तरह से खराब होने की कगार पर हैं और महज 37 फीसदी ही काम कर रही है। फिलहाल लालू यादव रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है।

राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में लालू यादव का इलाज कर रहे डॉक्टर डीके झा के मुताबिक उनके ब्लड में इन्फेक्शन पाया गया है और उनका ब्लड प्रेशर भी काफी कम हो गया है। लालू यादव की तबियत के बारे में बताते हुए डॉक्टर झा ने कहा कि संक्रमण कम हुआ था लेकिन एक फोड़ा निकलने की वजह से संक्रमण फिर उभर गया है। झा ने बताया कि पिछली रिपोर्ट में उनकी किडनी 50 फीसदी काम कर रही थी। लेकिन उनकी साप्ताहिक जांच में पाया गया है कि उनकी किडनी अब महज 37 फीसदी ही काम कर रही है। फिलहाल डॉक्टर्स उन्हें एंटीबायोटिक दे रहे है।

डॉक्टरों से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले एक सप्ताह में लालू की सेहत में अधिक गिरावट दर्ज की गई है। कमजोरी की वजह से उन्हें चलने-फिरने में काफी परेशानी हो रही है। हालांकि अस्पताल में उनकी सेहत पर नजदीक से नजर रखी जा रही है।

डॉक्टरों के मुताबिक रक्त में संक्रमण की वजह से किडनी फंक्शन पूरी तरह से बिगड़ गया है। ब्लड प्रेशर के अस्थिर होने के बाद उनको दी जाने वाली दवाओं में भी कमी की गई है। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि बहुत जल्द लालू यादव फिर से सेहतमंद हो जाएंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!