सुपर 30′ फिल्म देख जिला न्यायाधीश हृदयेश ने चुनी यह राह

नीमच के जिला न्यायाधीश हृदयेश श्रीवास्तव ‘सुपर 30’ फिल्म देखने के बाद साथी जजों के साथ आनंद कुमार की राह पर चल पड़े हैं. कोर्ट परिसर में न्‍यायिक सेवा की तैयारी करने वाले छात्रों को निशुल्‍क शिक्षा दी जा रही है.

नीमच के जिला एवं सत्र न्यायाधीश हृदयेश श्रीवास्तव ने एक महीने पहले सुपर 30 फ़िल्म देखी और इस फ़िल्म के मुख्य किरदार आनंद कुमार से इतने प्रभावित हुए कि उनकी तरह कुछ नया करने की ठान ली. जिला न्यायाधीश हृदयेश ने नीमच कोर्ट में पदस्थ अन्य जजों से चर्चा की और सिविल जज बनने के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्रों को निःशुल्क पढ़ाने का काम शुरू कर दिया. अब जिला जज हृदयेश के नेतृत्व में नीमच कोर्ट के अन्य जजों ने मिलकर उन बच्चों को पढ़ाना शुरू किया है, जो न्यायिक सेवा की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण बाहर महंगे कोचिंग सेंटर में नहीं जा सकते.
 
हफ्ते में चार दिन चलती है क्लास 

जस्टिस ह्रदयेश इस तरह के 18 बच्चों के लिए नीमच कोर्ट परिसर में ही हफ्ते में चार दिन अपने साथी जजों के साथ मिलकर क्लास चला रहे हैं. इसमें बच्चों की परीक्षा की तैयारी कराने के दौरान सफलता के लिए अपने अनुभव और टिप्स भी उनके साथ शेयर करते हैं. दूसरी तरफ, पढ़ने वाले छात्र भी बहुत खुश हैं कि उन्हें स्वयं जज साहब पढ़ा रहे हैं. इन बच्चों का मानना है कि बड़े कोचिंग में ऐसा अनुभव नहीं मिल सकता जो यहां निशुल्क मिल रहा है. बहरहाल, न्यायिक व्यवस्था में न्यायाधीशों का अपना एक अलग प्रोटोकॉल होता है, लेकिन नीमच के जज न्यायिक सेवा की तैयारी कर रहे बच्चों की जिस तरह से निशुल्क मदद की है यह अपने आप में एक अनूठा उदाहरण है. शायद यह देश का पहला मामला है जहां कई जज मिलकर नए जज तैयार करने में जुटे हैं.

सम्बंधित खबरे

40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!