इंडिया के वर्ल्ड कप विनिंग कोच गैरी कर्स्टन की IPL 2022 में होगी एंट्री

भारत के वर्ल्ड कप विनिंग कोच गैरी कर्स्टन आईपीएल 2022 में वापसी करने के लिए तैयार है। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर कर्स्टन को आईपीएल में अहमदाबाद फ्रेंचाइजी का हेड कोच बनाया जा सकता है। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा भी अहमदाबाद फ्रेंचाइजी के सपोर्ट स्टाफ में शामिल हो सकते हैं। गैरी कर्स्टन दुनिया के सबसे प्रभावशाली कोचों में से एक रहे हैं। उन्हें एक बार फिर से आईपीएल फ्रेंचाइजी के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बनने की पूरी संभावना है। साउथ अफ्रीका का यह दिग्गज बल्लेबाज, इससे पहले दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का हेड कोच रह चुके हैं।

भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच कर्स्टन अहमदाबाद टीम के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा बनने की दौड़ में हैं और ऐसा माना जा रहा है कि भारत के पूर्व तेज गेंदबाज नेहरा भी उनके साथ हो सकते हैं। ये दोनों आरसीबी फ्रेंचाइजी के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रह चुके हैं। भारत ने कर्स्टन के हेड कोच रहते ही 2011 में 28 साल बाद वर्ल्ड कप जीता था। उस समय नेहरा भी उस वर्ल्ड कप विनिंग टीम के सदस्य थे। इनमें रवि शास्त्री, भरत अरुण और आर श्रीधर शामिल हैं, जो कुछ दिनों पहले तक भारत के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा थे।

अहमदाबाद फ्रेंचाइजी के कोचिंग स्टाफ के बारे में अंतिम निर्णय सीवीसी कैपिटल्स को बीसीसीआई से मंजूरी मिलने के बाद ही लिए जाने की उम्मीद है। हालांकि जल्द ही उसे बोर्ड से हरी झंडी मिलने वाली है। फ्रेंचाइजी ने हाल में वार्षिक आम बैठक (एजीएम) के दौरान बीसीसीआई के अधिकारियों को बताया था कि उन्होंने अपने एशियाई फंड से आईपीएल में निवेश किया है। सब कुछ तय हो चुका है और फ्रेंचाइजी समझौते पर साइन होने का इंतजार है।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!